खत्म हुई धान खरीदी की अवधि,किसानों ने की बढ़ाने की मांग

Paddy procurement period ends, farmers demand extension
खत्म हुई धान खरीदी की अवधि,किसानों ने की बढ़ाने की मांग
गड़चिरोली खत्म हुई धान खरीदी की अवधि,किसानों ने की बढ़ाने की मांग

डिजिटल डेस्क, धानोरा (गड़चिरोली)। तहसील मुख्यालय से 4 किमी दूरी पर स्थित दुधमाला के धान खरीदी केंद्र पर नहीं खरीदे जाने से किसान वर्ग संकट में पड़ गये है। इस मामले में किसानों ने गड़चिरोली विधाानसभा क्षेत्र के विधायक डा. देवराव होली को ज्ञापन सौंपकर ध्यानाकर्षण कराते हुए किसानों को न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि, दुधमाला धान खरीदी केंद्र पर मेंढ़ा लेखा के किसानों ने धान बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण की। लेकिन अब तक किसानों का धान खरीदी नहीं जाने से किसान वर्ग संकट में पड़ गया है।

इस संदर्भ में किसानों ने आदिवासी विकास महामंडल के प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है। बावजूद इसके किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। जिससे किसानों ने विधायक डा. होली का ध्यानाकर्षण कराते हुए किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें धान खरीदी की अवधि व खरीदी की मर्यादा बढ़ाकर किसानों का धान खरीदने का निर्देश केंद्र संचालक को देने की मांग की गई। इस समय किसान शिवराम दुग्गा, मनीराम करंगामी, प्रभुदास तोफा, दामजी दर्रो, देवराव दुग्गा, अलिराम हिचामी, सोमजी दर्रो, रेमाजी कुमोटी, रामदास तोफा, पूर्व जिप सदस्य लता पुंगाटी, भाजपा तहसील अध्यक्ष शशीकांत सालवे, जिला उपाध्यक्ष अनिल पोहणकर, प्रकाश मारभते, विजय कुमरे आदि उपस्थित थे। 

Created On :   3 Feb 2023 9:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story