पुलिस ने दो वर्ष बाद अपहरणकर्ता को दबोचा

Police caught the kidnapper after two years
पुलिस ने दो वर्ष बाद अपहरणकर्ता को दबोचा
नागपुर पुलिस ने दो वर्ष बाद अपहरणकर्ता को दबोचा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। किशोरी का अपहरणकर्ता दो वर्ष बाद पुलिस के हाथ लगा। एकतरफा प्रेम प्रकरण के चलते उसने िकशोरी का अपहरण िकया था। पीड़िता अभी एक बच्चे की मां है। क्राइम ब्रांच पुलिस के मानव तस्करी विरोधी सेल ने झारखंड राज्य में छापामार कार्रवाई कर अपहरणकर्ता को दबोचा। उसके कब्जे से पीड़िता को मुक्त कराया। शुक्रवार को पीड़िता और आरोपी को अजनी थाने के सुपुर्द िकया गया। 

जुलाई 2020 में किया था अगवा
आरोपी स्वतंत्र आशुतोष मिश्रा है। 26 से 27 जुलाई 2020 को उसने मानेवाडा रोड स्थित सावित्रीबाई फुले नगर झोपड़पट्टी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की किशोर आयु बेटी को अगवा किया था। आरोपी के उससे एकतरफा प्रेम संबंध थे। आरोपी के खिलाफ अजनी थाने में िकशोरी को अगवा करने का प्रकरण दर्ज िकया गया है। प्रकरण की जांच-पड़ताल क्राइम ब्रांच पुलिस के मानव विरोधी सेल को सौंपा गई थी। 

जमशेदपुर में पकड़ाया
संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी, उसके रिश्तेदारों के कॉल डिटेल्स और टॉवर लाेकेशन खंगाली। जिसमें आरोपी स्वतंत्र झारखंड राज्य के जमशेदपुर में होने का पता चला।  स्थानीय पुलिस की मदद से वहां पर छापा मारा गया और स्वतंत्र के कब्जे से पीड़िता को मुक्त कराया। आरोपी ने उससे शादी की है। वह एक बच्ची की मां है। शुक्रवार को पुलिस उन्हें नागपुर लेकर आई। इसके बाद पीड़िता और आरोपी को अजनी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। निरीक्षक रेखा संकपाल, ज्ञानेश्वर ढाेके, राजेंद्र अटकले, आरती चौहान, शरीफ शेख और सुनील वाकड़े ने कार्रवाई की। 

Created On :   21 Jan 2023 3:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story