सिंधुदुर्ग में पुलिस ने बचाई बिल्डर की जान ,गुजरात विधानसभा में महाराष्ट्र पुलिस की तारीफ

Police in Sindhudurg saved builders life, praised Maharashtra police in Gujarat assembly
सिंधुदुर्ग में पुलिस ने बचाई बिल्डर की जान ,गुजरात विधानसभा में महाराष्ट्र पुलिस की तारीफ
सिंधुदुर्ग में पुलिस ने बचाई बिल्डर की जान ,गुजरात विधानसभा में महाराष्ट्र पुलिस की तारीफ

डिजिटल डेस्क,मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस की सक्रियता के चलते गुजरात के एक बिल्डर की जान बच गई।30 करोड़ रुपए की फिरौती के लिए बिल्डर का अपहरण कर सिंधुदुर्ग ले जाया गया था। महाराष्ट्र पुलिस के इस सराहनीय कार्य कीगूंज गुजरात के विधानसभा में भी सुनाई दी। गुजरात के गृहराज्यमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने गुजरात विधानसभा में महाराष्ट्र पुलिस के इस साहसिक कारनामे की सराहना की। 

दरअसल गुजरात के उमरगाम निवासी बिल्डर जितू पटेल का बीते 22 मार्चको बंदूक की नोक पर बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। पटेल को छोड़ने के एवज में 30 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई थी। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी राजेश सिंह की शिकायत के बाद शुरुआत में वलसाड पुलिस, सूरत क्राइम ब्रांच व गुजरात एटीएस के अधिकारियों ने मामले की जांच की शुरुआत की। इस दौरान सात सौ किमी की दूरी तक आने वाले सभी सरकारी व निजी संस्थानों के एक हजार सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच के बाद पुलिस को दो आरोपियों के बारे में सुराग मिला।  इस बीच पटेल के एक मित्र ने वसई-विरार,मीरारोड-भायंदर क्षेत्र के पुलिस आयुक्त सदानंद दाते से मुलाकात की। इसके बाद श्री दाते ने प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। पुलिस निरीक्षक जितेंद्र वनकोटी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। इस बीच गुजरात पुलिस को पता चला कि मामले से जुड़े दो आरोपी मुंबई से सूरत जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस से निकले हैं। राजधानी एक्सप्रेस का पहला स्टॉप बोरीवली है।

आरोपियों के बारे में यहां की पुलिस को जानकारी दी गई। आरोपियो के पास हथियार भी थे। स्थानीय पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए दोनों आरोपियों को बोरीवली में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से कड़ाई से की गई पूछताछ के बाद पता चला कि उन्होंने बिल्डर पटेल को रत्नागिरी के दुर्गम इलाके में छुपाकर रखा है। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर गुजरात एटीएस,सूरत क्राइम ब्रांच, वलसाड पुलिस व स्थानीय पुलिस ने मिलकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, दो मैग्जीन, आठ फोन,दो चोरी की चार पहिया गाड़ी व नकली नंबर प्लेट बरामद की है। महाराष्ट्र पुलिस की मदद से बिल्डर पटेल को छुड़ाने में सफलता मिली है। 
 

Created On :   3 April 2021 12:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story