रामनवमी पर सलेहा में निकाली गई शोभायात्रा

Procession taken out in Saleha on Ram Navami
रामनवमी पर सलेहा में निकाली गई शोभायात्रा
सलेहा रामनवमी पर सलेहा में निकाली गई शोभायात्रा

डिजिटल डेस्क,सलेहा नि.प्र.। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्राकट्य दिवस के अवसर पर श्रीराम नवमीं पर सलेहा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्रीराम की नयनाभिराम झांकी का सर्वसमाज ने आस्था और उत्साह के साथ पुष्प वर्षा तथा आरती पूजन के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों की तादाद में लोग शामिल हुए। जिसमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सहित हजारों लोगों ने  सहभागिता की। भगवान श्रीराम उत्सव समिति द्वारा सलेहा नगर में विगत वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। विशाल शोभायात्रा सर्वप्रथम गोपाल जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रारंभ की गई। जिसमें रथ पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की सुंदर झांकी को तैयार कर शोभा यात्रा में ढोल-नगाड़े, डीजे की धुन पर महिलाएं एवं पुरुष तथा नवयुवक नाचते-गाते भगवान श्री राम के जयकारों के साथ पुराना बस स्टैंड से कटरा, नयागांव से वापस नया बस स्टैंड सलेहा, पुराना बस स्टैंड तिराहा सहित गुब्डों माता धार्मिक स्थल गंज पहुंची। जहां पर सैकड़ों राम भक्तों एवं हिंदू समुदाय के द्वारा भगवान श्री राम की विशाल झांकी का पूजन किया। यह  शोभायात्रा पैदल पांच किलोमीटर की थी। नगर के विभिन्न चौराहों पर धर्म प्रेमियों द्वारा शोभायात्रा में शामिल धर्म प्रेमियों को पानी, बिस्किट, रसगुल्ला, मिठाई, खीर व फल इत्यादि की व्यवस्था कर उन्हें प्रसाद के रूप में दिया जा रहा था। इस यात्रा में साधु-संत, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि समाजसेवी, पत्रकार सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही। पुलिस एवं वन विभाग द्वारा इस विशाल शोभा यात्रा को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा। 

Created On :   1 April 2023 6:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story