- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नीमच
- /
- आंगनवाडी सहायिका के पद की अनन्तिम...
आंगनवाडी सहायिका के पद की अनन्तिम सूची जारी!

डिजिटल डेस्क | नीमच महिला एवं बाल विकास परियोजना नीमच शहरी जिला नीमच के रिक्त पद आंगनवाड़ी सहायिका की अनन्तिम सूची के वार्ड क्र. 01 केन्द्र क्र. 71 के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु खण्ड़ स्तरीय चयन समिति की बैठक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उपखण्ड़ नीमच की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसके वार्ड क्र. 01 केन्द्र क्र. 71 में राधा सोंलकी पति भारत सिंह सोंलकी के कुल अंक 62.50 प्राप्त हुए एवं अनन्तिम रूप से चयनित किया गया।
जिस किसी को चयन सूची पर कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी लिखित आपत्ति मय दस्तावेज के साथ कार्यालय परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास परियोजना नीमच शहरी कक्ष क्र. 38 (कलेक्टर परिसर कक्ष क्र. 38 नीमच) में 07 कार्य दिवस में समय 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है इस के पश्चात कोई आपत्ति स्वीकार नही की जावेगी। यदि आपत्ति प्राप्त नही होती है तो इस सूची को अन्तिम सूची मानकर नियुक्ति आदेश जारी कर दिया जावेगा।
Created On :   2 July 2021 1:39 PM IST