‘इगो’ बाजू में रखकर कर्मचारियों से चर्चा कर समाधान निकाला

Putting ego aside discussed with the employees and found a solution
‘इगो’ बाजू में रखकर कर्मचारियों से चर्चा कर समाधान निकाला
 सभी कर्मचारियों का होगा विचार  ‘इगो’ बाजू में रखकर कर्मचारियों से चर्चा कर समाधान निकाला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सरकारी कर्मचारियों के प्रश्न कोई इगो न रखते हुए हल किए। उन्हें सामाजिक सुरक्षितता, सेवानिवृत्त बाद के लाभ, उसे मान्य भी किया है। अब इसका क्रियान्वयन कैसा करना है, इस संबंध में यह समिति काम करेगी। यह जानकारी राज्य के उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी। वे पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि  पहले दिन से कर्मचारियों को बता रहे हैं कि समिति की रिपोर्ट से किसी को अलग नहीं रखा जाएगा। सभी को साथ लेकर चलना है। जिस कारण निश्चित ही समिति द्वारा लिए जाने वाले निर्णय सभी को लागू होंगे। पूर्व प्रभाव से लागू होंगे। इस संबंध में दोपहर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ कर्मचारियों की चर्चा हुई। हड़ताल वापस ली गई। यह खुशी की खबर है। संपूर्ण चर्चा में सरकार ने किसी तरह का अड़ियल रवैया अपनाया नहीं, जिस कारण कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया। हम कर्मचारियों का आभार मानते हंै। सरकार की ओर से कर्मचारियों को बताना चाहता हूं कि सभी कर्मचारी हमारे हैं। इसलिए जो कुछ भी उन्हें अच्छे से अच्छा दिया जा सकता है, वह देने की हमारी जिम्मेदारी है। 

समिति तीन-चार मुद्दों पर रिपोर्ट देगी 
उपमुख्यमत्री ने कहा कि सरकार द्वारा तैयार की गई समिति तीन-चार मुद्दों पर अपनी रिपोर्ट देगी। इस आधार पर आगे सरकार कार्यवाही करेगी। समिति को तीन महीने का समय दिया गया है। संवाद से समाधान निकलेगा, यह पहले से कह रहे थे और अब संवाद हुआ है। मुख्यमंत्री और कर्मचारियों का आभार मानता हूं। हमारा प्रयास था कि हड़ताल न हो, लेकिन हड़ताल हुई। लेकिन खुशी है कि आज उसे वापस लिया गया। आगे भी हम ज्यादा से ज्यादा चर्चा कर रास्ता निकालेंगे। 
 

Created On :   21 March 2023 11:17 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story