- Home
- /
- धारणी व नांदगांव खंडेश्वर नपं के...
धारणी व नांदगांव खंडेश्वर नपं के आरक्षण घोषित'

डिजिटल डेस्क, धारणी/नांदगांव खंडेश्वर (अमरावती।) जिले के मेलघाट के धारणी और नांदगांव खंडेश्वर नगर पंचायत के आरक्षण गुरुवार को घोषित किए गए। नांदगांव खंडेश्वर नगर पंचायत के आरक्षण ड्रा तहसील कार्यालय के सभागृह में किया गया। प्रभाग नंबर 1 अनुसूचित जाति (महिला), प्रभाग 2 अनुसूचित जाति, प्रभाग 3 अनुसूचित जनजाति, प्रभाग 4 सर्वसाधारण (महिला), प्रभाग 5 सर्वसाधारण (महिला), प्रभाग 6 सर्वसाधारण, प्रभाग 7 ओबीसी (महिला), प्रभाग 8 ओबीसी (महिला), प्रभाग 9 सर्वसाधारण, प्रभाग 10 ओबीसी, प्रभाग 11 सर्वसाधारण (महिला), प्रभाग 12 सर्वसाधारण, प्रभाग 13 सर्वसाधारण (महिला), प्रभाग 14 सर्वसाधारण (महिला), प्रभाग 15 सर्वसाधारण, प्रभाग 16 सर्वसाधारण (महिला) और प्रभाग 17 ओबीसी घोषित किया गया है। इस आरक्षण ड्रा के समय पीठासीन अधिकारी के रुप में उपविभागीय अधिकारी नितीन व्यवहारे, भातकुली नगर पंचायत की मुख्याधिकारी करीश्मा वैद्य, निरीक्षक व कर्मचारी स्वप्नील बनसोड, प्रतीक करवा, अभिजीत लोखंडे, आशीष ढवले, नम्रता देशपांडे, मो. राहील उपस्थित थे।
धारणी नगर पंचायत में 17 प्रभाग
धारणी नगर पंचायत के 17 प्रभागों के आरक्षण ड्रा इसके पूर्व चार दफा निकाले गए थे। लेकिन चुनाव प्रक्रिया लंबित होने और ओबीसी प्रवर्ग के सीटों का आरक्षण अदालती आदेश पर आने से गुरुवार को दोपहर 4 बजे फिर से आरक्षण ड्रा घोषित किया गया। नगर पंचायत कार्यालय में संपन्न हुई इस आरक्षण ड्रा प्रक्रिया में मेलघाटके उपविभागीय अधिाकरी सावंत कुमार, तहसीलदार प्रदीप शेवाले, नप के मुख्याधिकारी हर्षल सोनवने तथा तहसील के सभी दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे। नगर पंचायत के 17 प्रभागों के घोषित किए गए आरक्षण के मुताबिक प्रभाग क्रमांक 1 अनुसूचित जाति (महिला), प्रभाग 2 अनुसूचित जाति, प्रभाग 3 ओबीसी (महिला), प्रभाग 4 अनुसूचित जनजाति (महिला), प्रभाग 5 अनुसूचित जनजाति, प्रभाग 6 सर्वसाधारण (महिला), प्रभाग 7 सर्वसाधारण (महिला), प्रभाग 8 अनुसूचित जनजाति, प्रभाग 9 सर्वसाधारण, प्रभाग 10 ओबीसी, प्रभाग 11 सर्वसाधारण (महिला), प्रभाग 12 अनुसूचित जनजाति (महिला), प्रभाग 13 सर्वसाधारण, प्रभाग 14 सर्वसाधारण (महिला), प्रभाग 15 सर्वसाधारण (महिला), प्रभाग 16 व 17 सर्वसाधारण घोषित किया गया है।
Created On :   29 July 2022 12:46 PM IST