गणतंत्र दिवस पर सांची पेडों का होगा वितरण

By - Bhaskar Hindi |23 Jan 2023 6:36 PM IST
पन्ना गणतंत्र दिवस पर सांची पेडों का होगा वितरण
डिजिटल डेस्क पन्ना। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को विद्यालयों में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं को सांची पेडों का वितरण किया जाएगा। आयुक्त सागर संभाग द्वारा बुन्देलखण्ड सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित सागर द्वारा निर्मित सांची पेडों का वितरण सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। स्कूल और शासकीय कार्यालयों द्वारा दुग्ध संघ कार्यालय सागर से सांची पेडा प्राप्ति के लिए पांच दिवस पूर्व मांग प्रेषित करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
Created On :   23 Jan 2023 6:35 PM IST
Next Story