कंरट से झुलसी महिला को नहीं मिला इलाज, मौत के बाद परिजनों का हंगामा

डिजिटल डेस्क,पन्ना। अजयगढ़ कस्बे के नई तहसील के पास महिला कंरट की चपेट में आ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां डॉक्टरों के नही मिलने से समय पर इलाज नही मिला। उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों अस्पताल में हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार नई तहसील के पास निवासी रामकली पति बलटू अहिरवार उम्र ६५ वर्ष रविवार की सुबह बकरियां चराने गई थी। शाम को घर आई अंदर गई। बारिश के कारण उसके कच्चे घर में नमी और शीत आ गई थी। जैसे ही महिला ने लाइट जलाने के लिए बिजली का तार लगाया वह कंरट की चपेट में आ गई और वह जमीन पर गिर गई। परिजन उसे अजयगढ अस्पताल लाए। डॉक्टर को परिजन तलाशते रहे लेकिन ड्यूटी पर कोई डॉक्टर नही था। बेटा लालबाबू अहिरवार डॉक्टर के घर पहँुचा वर वह भी नही मिले। इलाज के अभाव में शाम के करीब ०८ बजे महिला की मौत हो गई। लालबाबू और उसके साथ आए मोहल्ले के लोगों ने जमकर हंगामा किया।
Created On :   21 March 2023 12:24 PM IST