शादी का लालच देकर नाबालिग का यौन शोषण

Sexual abuse of a minor by giving the lure of marriage
शादी का लालच देकर नाबालिग का यौन शोषण
अस्पताल पहुंचने पर खुला राज शादी का लालच देकर नाबालिग का यौन शोषण

डिजिटल डेस्क, अमरावती। प्रेमसंबंध तथा शादी के प्रलोभन को लेकर दुष्कर्म के मामलों में तेजी से इजाफा होते दिखाई दे रहा है। जहां आए दिन विविध पुलिस थानोंं में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज हो रही है। ऐसे ही नाबालिग से दोस्ती कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गाडगेनगर निवासी आरोपी आर्यन पटेल की मुलाकात दो साल पहले नाबालिग पीड़िता से हुई थी। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। लेकिन गत एक सप्ताह से जब पीड़िता के पेट में दर्द होने लगा तो वह पीडीएमसी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल हुई। डॉक्टर द्वारा जांच करने पर पता चला कि पीडि़ता का गर्भपात किया गया है। जोकि ठीक से नहीं हुआ। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। जिसके तहत आरोपी आर्यन पटेल के खिलाफ विविध धाराअों के अनुसार मामला दर्ज किया है। 

महिला के साथ दुष्कर्म
बडनेरा थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला की पहचान 7 साल पहले आरोपी रेहान अली से हुई थी। आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी के सपने दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब शादी की बात आई तो आरोपी विवाह करने से मुकर गया। पीड़िता ने बडनेरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी रेहान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।


 

Created On :   14 July 2022 3:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story