- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बेतुल
- /
- पीसी एण्ड पीएनडीटी विषय पर...
पीसी एण्ड पीएनडीटी विषय पर प्रायोजित सजीव फोन-इन कार्यक्रम का प्रसारण 7 अक्टूबर को!
By - Bhaskar Hindi |2 Oct 2021 6:47 AM GMT
पीसी एण्ड पीएनडीटी पीसी एण्ड पीएनडीटी विषय पर प्रायोजित सजीव फोन-इन कार्यक्रम का प्रसारण 7 अक्टूबर को!
डिजिटल डेस्क | बैतूल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल डॉ ए.के.तिवारी ने बताया कि प्रायोजित सजीव फोन इन कार्यक्रम पी.सी.एण्ड पी.एन.डी.टी. विषय पर 7 अक्टूबर गुरूवार को प्रात: 11 बजे से 12 बजे तक आकाशवाणी भोपाल से प्रसारित किया जायेगा।
कार्यक्रम प्रसारण के दौरान श्रोता अपने प्रश्न और जिज्ञासाओं के समाधान हेतु 0755-2660902 एवं 2660903 नम्बरों पर कॉल कर सकते हैं।
सीएमएचओ ने समस्त आशा कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम को ग्राम आरोग्य केन्द्र में बैठकर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ सुनने एवं गांव के अन्य लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देकर सुनने के लिये प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया है।
Created On :   2 Oct 2021 11:50 AM GMT
Next Story