सूरजपुर : सीनियर खिलाडियों को मिलेगा स्थायी आजीविका का अवसर, खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापना हेतु प्रस्ताव 30 जुलाई तक आमंत्रित

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सूरजपुर : सीनियर खिलाडियों को मिलेगा स्थायी आजीविका का अवसर, खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापना हेतु प्रस्ताव 30 जुलाई तक आमंत्रित

डिजिटल डेस्क, सूरजपुर। 22 जुलाई 2020 भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इण्डिया योजना अंतर्गत खेलो के विकास एवं प्रोत्साहन की महत्वपूर्ण खेलो इण्डिया लघु केन्द्र योजना प्रारंभ की जा रही है। योजनांतर्गत जिले में लघु केन्द्र स्थापित किया जाना है। खिलाडियों को प्रशिक्षित करने की इस महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत इसका संचालन पूर्व के चौम्पियन खिलाडी जो वर्तमान में बेरोजगार हो, उनके माध्यम से किया जाएगा। शासन की यह मंशा है कि पूर्व चौम्पियन खिलाडी प्रशिक्षक एवं मार्गदर्शन बने व उसके अनुभव का पर्याप्त उपयोग खिलाडियों के प्रशिक्षण पर किया जाए साथ ही योजना में यह भी सुनिश्चित किया गया है कि इन पूर्व चैम्पियन बेरोजगार खिलाडियों को इस कार्य से आय प्राप्त हो सके। इस हेतु संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत खेलो के प्रशिक्षण हेतु ’’खेलो इंडिया लघु केन्द्र’’ प्रारंभ करने का प्रस्ताव मंगाया गया है। ’’खेलो इंडिया लघु केन्द्र’’ एक अशासकीय प्रशिक्षण केन्द्र होगा जिसमें प्रशिक्षण कार्य करनेे वाले प्रशिक्षक को भारत सरकार से प्राप्त होने वाले अनुदान से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस वर्ष प्राप्त प्रस्ताव में से 03 खेलो इण्डिया लघु केन्द्रों के संचालन हेतु प्रस्ताव चयन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला खेल अधिकारी द्वारा किया जायेगा। प्राप्त प्रस्ताव को जिला कलेक्टर से अनुशंसा पश्चात् संचालनालय खेल विभाग छत्तीसगढ़ को प्रेशित किया जायेगा। ’’खेलो इंडिया लघु केन्द्र’’ हेतु 14 खेलांे को चिन्हित किया गया है, जिसमें अरचरी, एथलेटिक्स, बाक्ंिसग, बैडमिन्टन, सायक्ंिलग, फेंसिंग, हॉकी, जूडो, रोविंग, शूटिंग, स्वींमिंग, टेबल-टेनिस, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती को सम्मिलित किया गया है। इसके अतिरिक्त इसमें फुटबॉल एवं देशी खेलो को भी सम्मिलित किया जा सकता है। इन खेलो में जिले में उपलब्ध मैदान, उस मैदान में प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर जिले में 02 या 03 ’’खेलो इंडिया लघु केन्द्र’’ प्रारंभ किये जाने का प्रस्ताव भेजा जा सकता है। इस प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षक के रूप में मनोनित होने के लिए वह खिलाड़ी पात्र होगा जिसने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय फेडरेशन के माध्यम से आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर वह अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बना है या राश्ट्रीय चैम्पियनशिप में पदक प्राप्त किया है या ऑल इंडिया इन्टरयूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है या सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में राज्य की ओर से भाग लिया है तथा उसकी उम्र अधिकतम 40 वर्ष तक हो सकती है। खिलाड़ी की खेल उपलब्धियों के आधार पर उसे मिलने वाला मानदेय निर्धारित किया जा सकेगा, जो कि 03 लाख रूपए प्रति वर्ष से अधिक नहीं होगा। ऐसे संगठन व संस्थाएं जो पिछले 05 वर्षो से खेलो के प्रोत्साहन हेतु कार्य कर रहे हैं उन संगठन को भी इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण केन्द्र संचालन हेतु अनुदान प्राप्त हो सकता है। यदि सूरजपुर जिले में उपरोक्त खेल उपलब्धि रखने वाला कोई खिलाड़ी, प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देने का इच्छुक है तो निर्धारित प्रपत्र में अपना बायोडाटा कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर में 30 जुलाई 2020 तक प्रस्तुत कर सकता है। अधिक जानकारी हेतु दूरभाष क्रमांक 8839050076 व 9406444343 में संपर्क किया जा सकता है। क्रमांक 421/अजीत

Created On :   23 July 2020 12:59 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story