कुदरत का कहर: पाकिस्तान के पंजाब में बारिश ने मचाई तबाही, 48 घंटे में 70 से ज्यादा की मौत, दर्जनों घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पाकिस्तान के पंजाब में बारिश ने मचाई तबाही, 48 घंटे में 70 से ज्यादा की मौत, दर्जनों घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पाक के पंजबा में कुदरत ने बरपा कहर
  • अब तक 70 से ज्यादा लोगों की मौत
  • बचाव अभियान जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में कुदरत ने तबाही मचा दी है। पंजाब प्रांत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान हुआ है। बीते 48 घंटों में 70 से भी ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, सैंकड़ों लोग घायल हैं। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री मरियम नवाज की सरकार ने पंजाब के अधिकतर हिस्सों में रेन इमरजेंसी का एलान कर दिया है। यातायाद बुरी तरह प्रभावित है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है ताकि लोगों को बाढ़ से बचा कर सुरक्षित जगह ले जाया जा सके।

71 लोगों की मौत

पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'डॉन' ने प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के अनुसार, 25 जून से अब तक 123 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। वहीं, 460 से भी ज्यादा लोग जख्मी हैं। पीडीएमए के मुताबिक, बीते 2 दिनों में ही 71 मौतें हुई हैं।

सबसे ज्यादा बारिश कहां?

वाटर एंड सैनिटेशन एजेंसी (डब्ल्यूएएसए) के मुताबिक यहां सबसे ज्यादा बारिश हुई-

रावलपिंडी में 250 मिमी से ज्यादा बारिश हुई

चकलाला (239 मिमी)

गवालमंडी (235 मिमी)

न्यू कटारियन (220 मिमी)

पीर वड्डई (200 मिमी)

इन इलाकों में आई बाढ़

पीर वडहाई

टेंच भाटा

आरिया मोहल्ला

धोक सैयदां, कुरैशीबाद

गर्जा रोड

धमियाल

चकरी

जावेद कॉलोनी सहिक कई जगह बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई

यह भी पढ़े -'4 से 5 लड़ाकू विमान गिराए', भारत-पाकिस्तान जंग पर ट्रंप ने कर दिया एक और दावा, फिर लिया सीजफायर का क्रेडिट

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ ने मचाई तबाही

आपको बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश ने भीषण तबाही मचाई। राज्य में लगातार बादल फटने के चलते लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ा। सैंकडों की मौत और सैंकड़ों घायल हुए। यातायात पर बुरा प्रभाव पड़ा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने बताया था कि बारिश के चलते राज्य को 500 करोड़े से भी ज्यादा का नुकसान हुआ।

Created On :   19 July 2025 11:58 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story