डोनाल्ड ट्रंप का नया दावा: '4 से 5 लड़ाकू विमान गिराए', भारत-पाकिस्तान जंग पर ट्रंप ने कर दिया एक और दावा, फिर लिया सीजफायर का क्रेडिट

4 से 5 लड़ाकू विमान गिराए, भारत-पाकिस्तान जंग पर ट्रंप ने कर दिया एक और दावा, फिर लिया सीजफायर का क्रेडिट
  • ट्रंप ने भारत-पाक जंग को लेकर किया नया दावा
  • कहा- 5 फाइटर जेट गिराए
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर छेड़ी युद्धविराम की बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग को लेकर एक नया दावा कर दाया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में शुरू हुई लड़ाई के दौरान 4 से 5 फाइटर जेट्स मार गिराए थे। इतना ही नहीं बल्कि ट्रंप ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच सीजफायर का क्रेडिट लिया। उन्होंने ट्रेड के नाम पर दोनों के बीच जंग रुकवाने की बात की।

ट्रंप ने किया नया दावा

अमेरिका के प्रेसिडेंट ने भारत और पाकिस्तान को लेकर नया दावा किया है। उन्होंने कहा कि हमने कई युद्ध रोके हैं। यह कोई मामूली युद्ध नहीं थे। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी गंभीर था। विमान मार गिराए जा रहे थे। मुझे लगता है कि लगभग 5 फाइटर जेट्स (लड़ाकू विमान) गिरा दिए गए थे। यह दोनों परमाणु हथियार वाले देश हैं और एक-दूसरे पर अटैक कर रहे थे।

भारत ने तबाह किए पाकिस्तान के फाइटर विमान?

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद एयर मार्शल ए.के. भारती ने बताया था कि भारत ने पाकिस्तान के कई हाई-टेक फाइटर जेट्स को तबाह कर दिया था। हालांकि उन्होंने विमानों की संख्या के बारे में साफ-साफ नहीं कहा था। दूसरी ओर पड़ोसी मुल्क ने कहा था कि भारत ने उनके सिर्फ एक विमान को नुकसान पहुंचाया था।

ट्रंप ने किया सीजफायर का दावा

आपको बता दें कि, भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है, इसकी जानकारी सबसे पहले ट्रंप ने साझा की थी। वह कई बार दोनों देशों के बीच जंग रुकवाने का क्रेडिट ले चुके हैं। लेकिन भारत ने यह साफ कर दिया था कि सीजफायर की बात सबसे पहले पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की थी। इसके बाद भारत ने इस पर विचार किया।

Created On :   19 July 2025 9:57 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story