लॉकडाउन से तमिलनाडु के मंदिरों में दर्शन बंद, आय घटी

Tamil Nadu temples too begin to feel impact of lockdown lose crores in revenue
लॉकडाउन से तमिलनाडु के मंदिरों में दर्शन बंद, आय घटी
लॉकडाउन से तमिलनाडु के मंदिरों में दर्शन बंद, आय घटी

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) से सिर्फ उद्योग धंधे ही नहीं प्रभावित हो रहे हैं। बल्कि राज्य के मंदिरों की आय पर भी इसका असर दिख रहा है। तमिलनाडु में 24 मार्च को बंद लागू होने के बाद से मंदिरों में लोगों के लिए दर्शन बंद हैं। मंदिरों की आय का एक बड़ा हिस्सा "दानपेटी" में आने वाले चढ़ावे से आता है। 

मौजूदा वित्तीय स्थिति से राज्य के उन बड़े मंदिरों पर बोझ बढ़ता दिख रहा है जो हमेशा कम आय वाले छोटे मंदिरों की जरूरत पड़ने पर मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। राज्य सरकार के हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ न्यास विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य में करीब 150 मंदिरों को बड़े मंदिर के तौर परिभाषित किया गया है। 

यह मंदिर दानपेटी में आए चढ़ावे और अन्य गतिविधियों से आय करते हैं। इनके आय में अब स्पष्ट गिरावट देखी गयी है। राज्य सरकार का यह विभाग करीब 36,612 छोटे-बड़े मंदिरों का प्रबंधन देखता है।

Created On :   27 April 2020 10:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story