किशोरी का अपहरण करने वाला तीन साल बाद गिरफ्तार

Teenagers abductor arrested after three years
किशोरी का अपहरण करने वाला तीन साल बाद गिरफ्तार
कार्रवाई किशोरी का अपहरण करने वाला तीन साल बाद गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। साढे तीन साल बाद किशोरी का अपहरणकर्ता पुलिस के हत्थे चढ़ा। मानव तस्करी विरोधी सेल तेलंगाना से गिरफ्तार कर उसे नागपुर लायी है। उसने रिश्तेदार किशोरी का अपहरण किया था। किशोरी को उसके चंगुल से मुक्त करा लिया गया है। आरोपी को बर्डी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।   अपहरणकर्ता आकाश ओमप्रकाश गुल्हाने (23), तेलंगाना राज्य के खम्मम जिले का निवासी है। अपहृत 16 वर्षीय किशोरी उसकी रिश्तेदार है। एकतरफा प्रेम संबंधों के चलते 30 मई 2019 को उसने किशोरी का अपहरण किया और अपने गांव ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों ने बर्डी थाने में प्रकरण दर्ज कराया था। इस मामले की जांच स्थानीय मानव तस्करी विरोधी सेल को सौंपी गई थी।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी : जांच के दौरान पुलिस को किशोरी के अपहरण में आकाश लिप्त होने के बारे में पता चला, लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद था। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने उसका दूसरा नंबर प्राप्त किया और स्थानीय पुलिस की मदद से उसके घर पर छापा मारा और किशोरी काे उसके चंगुल मुक्त कराकर आरोपी को गिरफ्तार किया। गुरुवार को नागपुर लाया गया। आरोपी को बर्डी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। क्राइम ब्रांच के उपायुक्त मुम्मका सुदर्शन, सहायक उपायुक्त रोशन पंडित के मार्गदर्शन में निरीक्षक रेखा संकपाल, राजेंद्र अटकाले, ज्ञानेश्वर ढोके, पल्लवी वंजारी, सुनील वाकड़े, शरीफ शेख और ऋषिकेश डुंबरे ने कार्रवाई को अंजाम दिया। 
 

Created On :   7 Jan 2023 4:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story