अनैतिक संबंधों के चलते युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका

The dead body was thrown in the well after killing the young man due to immoral relations.
अनैतिक संबंधों के चलते युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका
आरोपी दम्पति गिरफ्तार अनैतिक संबंधों के चलते युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका

डिजिटल डेस्क, अमरावती । अनैतिक संबंधों के चलते बडनेरा शहर के पांचबंगला परिसर में एक 20 वर्षीय युवक के साथ मारपीट कर उसका शव कुएं में फेंकनेे की घटना  प्रकाश में आई है। कुएं से युवक का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।  जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का नाम मिलचाल के फुकटनगर निवासी विशाल रमेश हिवराले (20) है। जबकि आरोपी का नाम मिराज खान पठान आैर उसकी पत्नी है। बताया जाता है कि बुधवार की रात 10.30 बजे के दौरान मिराज खान पठान की पत्नी ने बडनेरा थाना पहुंचकर बताया कि विशाल हिवराले ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की।  जब उसे पकड़ने के लिए दौड़े तब वह पांचबंगला परिसर के राम कातोरे के खेत के कुएं में गिर गया। यह बात सुनकर बडनेरा पुलिस का दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। लेकिन रात काफी हो जाने से विशाल को कुएं से नहीं निकाल पाए। गुरुवार को विशाल का शव कुएं में दिखाई देने पर बाहर निकाला गया।

घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक के महिला के साथ पहले अनैतिक संबंध थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से महिला विशाल के संपर्क में नहीं थी। लेकिन फिर भी विशाल लगातार परिसर में पहुंचकर महिला को परेशान कर रहा था।  जबकि मिराज खान उसे रोक रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार की रात विवाद हो गया आैर विशाल को बेरहमी से पीटने के बाद उसे मिराज खान आैर उसकी पत्नी ने कुएं फेंक दिया। पश्चात खुद को निर्दोष बताने के लिए वह झूठी शिकायत देने थाना पहुंच गए। लेकिन पुलिस को संदेह होने पर जब उनसे कड़ी पूछताछ की गई आैर मृतक के भाई विष्णु हिवराले ने भी अपनी शिकायत में मिराज खान पठान आैर उसकी पत्नी पर विशाल की हत्या करने का आरोप लगाया तब आरोपियों ने हत्या करने की बात कबूली। पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ धारा 201,302 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
 

Created On :   17 Jun 2022 2:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story