बढ़ने लगी गर्मी, रात का भी पारा चढ़ा

By - Bhaskar Hindi |17 Feb 2023 10:27 AM IST
मौसम बढ़ने लगी गर्मी, रात का भी पारा चढ़ा
डिजिटल डेस्क, नागपुर। गुरुवार को दिन भर जबर्दस्त गर्मी का एहसास हुआ। दिन के साथ ही रात में भी पारा चढ़ा हुआ रहा। पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री की व न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की वृद्धि हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
बदला मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत का तापमान बढ़ रहा है। मौसम का मिजाज बदल गया है। अब तापमान कम होने की संभावना नहीं है। शुक्रवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अच्छी धूप खिलेगी।
Created On :   17 Feb 2023 10:26 AM IST
Next Story