सैनिटाइजर का छिड़काव करने से रोका, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

Three accused were booked for spraying sanitizer
सैनिटाइजर का छिड़काव करने से रोका, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज
सैनिटाइजर का छिड़काव करने से रोका, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कस्तूरबा नगर में सैनिटाइजर का छिड़काव करने पहुंचे महानगर पालिका के दो सफाईकर्मियों को तीन आरोपियों ने छिड़काव करने से रोका। आरोपियों ने सफाईकर्मियों के सैनिटाइजर की कैन को छीनकर फेंक दिया, जिससे सैनिटाइजर भी नीचे गिर गया। इस दौरान आरोपियों के कारण बस्ती में काफी तनावपूर्ण माहौल हो गया था। इस प्रकरण में सफाईकर्मी राजू वासनिक की शिकायत पर जरीपटका पुलिस ने आरोपी रोहित यादव और उसके अन्य दो साथियों के खिलाफ धारा 186, 505 (1), (ब), 34 व सहधारा 3(1) सार्वजनिक संपत्ति हानि प्रतिबंध के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सम्यक नगर नारी रोड जरीपटका निवासी राजू सुदामा वासनिक मनपा में सफाईकर्मी है।

गत 30 मार्च को वह दोपहर 12 बजे महानगर पालिका के सेनिटरी इंस्पेक्टर के आदेश पर कस्तुरबा नगर गली नं. 5 नागपुर में सेनिटाइजर का छिडकाव करने के लिए सहयोगियों के साथ गया। इस दौरान आरोपी रोहित यादव व उसके दो साथियों ने बस्ती के नागरिकों में दहशत निर्माण हो इस उदेदश्य से राजू वासनिक और उसके सहयोगी सुनील खोब्रागडे को बस्ती में सैनिटाइजर का छिडकाव करने से रोका। आरोप है कि आरोपी रोहित और उसके दोनों साथियों ने राजू और सुनील के हाथों सैनिटाइजर की कैन छीनकर फेंक दिया, जिससे सैनिटाइजर का नुकसान हो गया। राजू की शिकायत पर जरीपटका पुलिस ने आरोपी रोहित यादव और उसके दो साथियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा निर्माण करने का मामला दर्ज किया है।

Created On :   31 March 2020 2:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story