सड़क दुर्घटना में चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Tragic death of four people in road accident
सड़क दुर्घटना में चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत
आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना में चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताडेपल्लीगुडेम में उस समय हुआ, जब मछली ले जा रहे एक ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और पलट गया। ट्रक विशाखापत्तनम जिले के दुव्वाडा से पश्चिम गोदावरी जिले के उनगुटुरु मंडल के नारायणपुर जा रहा था।

पुलिस ने कहा कि मछली से लदा ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 216 पर ताडेपल्लीगुडेम मंडल के कोंद्रुप्रोलू में नियंत्रण खो बैठा और पलट गया। शुक्रवार तड़के हुए इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को ताडेपल्लीगुडेमएरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले मजदूर बिहार के रहने वाले थे। पुलिस को संदेह है कि दुर्घटना के दौरान ट्रक चालक को झपकी आ गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

(आईएएनएस)

Created On :   14 Jan 2022 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story