वाहन चोरी मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो फरार 

Two accused arrested in vehicle theft case, two absconding
वाहन चोरी मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो फरार 
अमरावती वाहन चोरी मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो फरार 

डिजिटल डेस्क, अंजनगांव सुर्जी अमरावती। तहसील के बहुचर्चित पूर्व जिप सदस्य विलास पवार के घर से चोरी हुए चार पहिया और दोपहिया वाहन के मामले में आरोपियों को चोरी के वाहन सहित गिरफ्तार किया गया है। बुधवार काे दोनों आरोपी गिरफ्तार किए गए।  जानकारी के मुताबिक निमखेड बाजार में 7 जुलाई को हुई चोरी के मामले में आरोपियोंं ने चारपहिया टाटा नेक्सान कंपनी की गाडी एमएच 27- डीई 5959 और मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 27-सीएम 1191 और जीओ कंपनी का मोबाइल ऐसा कुल 12 लाख 41 हजार रुपए का माल चोरी कर लिया था। इस घटना से तहसील में खलबली मच गई थी।

पुलिस ने सरगर्मी से जांच शुरू करते हुए 11 जुलाई को घटना के मास्टरमाइंड निमखेड बाजार निवासी निखिल भास्कर ठाकरे उर्फ बिट्‌टू (31) को अंजनगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पश्चात उससे मिली जानकारी के आधार पर घटना  को अंजाम देने में गणोजा ग्राम निवासी कुणाल सोनोने (22), सौरभ मुरकुटे और सनी धुमले रहने का पता चला। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी गाड़ी चुराकर पुणे, मुंबई, सूरत तक गए और वहां से अकोला आनेवाले है। ऐसी जानकारी मिलने पर अकोला जिले के बालापुर में नाकाबंदी कर आरोपी कुणाल सोनोने को गिरफ्तार कर चारपहिया वाहन जब्त कर लिया। दो अन्य आरोपी सौरभ मुरकुटे व सनी धुमाले अभी भी फरार है। इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद और भी चोरी के मामले उजागर होने की संभावना थानेदार दीपक वानखडे ने व्यक्त की है। अारोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई थानेदार दीपक वानखडे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रल्हाद पवार, जवान विजय शेवतकर, गोपाल सोलंके, विजय निमकंडे, विशाल थोरात, दर्पण बनसोड, सूर्यकांत कांदे व एलसीबी के उपनिरीक्षक सूरज सुसतकर, उमेश वाकपांजर, मंगेश लकडे ने की। 

Created On :   14 July 2022 3:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story