- Home
- /
- हथियार के साथ गांजा बिक्री करते दो...
हथियार के साथ गांजा बिक्री करते दो गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,अमरावती। गांजा तस्करी के तहत विविध राज्यों से गांजा लाकर बेचा जा रहा है। विशेष दल ने पुराने बायबास मार्ग पर छापामार कार्रवाई कर दो तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से ढाई किलो गांजा समेत एक चायना चाकू भी बरामद किया है। विशेष दल द्वारा शनिवार की रात 9 बजे बडनेरा थाना परिसर में गश्त लगा रही थी। इस समय पुलिस को जानकारी मिली कि, पुराने बायपास मार्ग पर अवैध तरीके से गांजा तस्करी की जानी है। पुलिस वहां पहुंच जाल बिछाया जिसके कुछ देर बाद आरोपी आबीद खान आदील खान और शेख तौफिक शेख शकुर पहुंचा उनके हाथ में एक थैली थी। पुलिस को देखते ही आरोपी वहां से भागने लगे।
कुछ दूरी तक दोनों आरोपियों का पीछा कर आरोपियों को दबोचा गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक थैली में से 2 किलो 675 ग्राम गांजा बरामद किया गया व दूसरे आरोपी के पास से एक चायना चाकू भी मिला। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके पास से 37 हजार रुपए का माल जब्त किया है। गिरफ्तार दोनों आराोपियों के खिलाफ बडनेरा थाने में विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के विशेष दल के एपीआई योगेश इंगले, सुभाष पाटील, जहीर शेख, रंजीत गावंडे, सूरज चव्हाण, राजीक रायलीवाले, निखिल गेडाम ने की।
Created On :   25 July 2022 2:34 PM IST