छत का बारजा गिरने से काम कर रहे दो मजदूर घायल

डिजिटल डेस्क पन्ना। जिले के धरमपुर थाना अंतर्गत ग्राम हरदी में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिसमें दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है हरदी गांव में पीएम आवास योजना अंतर्गत निर्माण कार्य चल रहा था जिसमें छत पर शौंचालय बनाने का काम किया जा रहा था तभी अचानक छत का बारजा भरभरा कर गिर गया। जिससे मजदूर भी छत से नीचे गिर गए और शौंचालय की दीवाल उनके ऊपर गिर गई। किसी तरह अन्य मजदूरों ने उन्हें बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कारवाया गया। घटना में मजदूर अनीस खान उम्र 28 वर्ष और रामेश्वर अहिवार उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी ग्राम हरदी को हाँथ पैरों और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल पन्ना में जारी है।
Created On :   6 Feb 2023 5:50 PM IST