पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर थाना अंतर्गत, सर्पदंश से मासूम की मौत

By - Bhaskar Hindi |23 March 2023 2:12 PM IST
पन्ना पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर थाना अंतर्गत, सर्पदंश से मासूम की मौत
डिजिटल डेस्क,पन्ना। पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर थाना अंतर्गत कस्बा में एक ढाई वर्ष के बालक के सर्प के काटने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार अंश कुशवाहा पिता मनोज कुशवाहा उम्र ढाई वर्ष निवासी थाना देवेन्द्रनगर ज्वालामुखी मंदिर के पास वार्ड क्रमांक ६ में वह अपने घर के दरवाजे पर खेल रहा था तभी अचानक जहरीले सर्प ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को लगी। जिस पर परिजनों के द्वारा त्वरित रूप से जिला चिकित्सालय पन्ना लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने जांच उपरांत बालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।
Created On :   23 March 2023 2:12 PM IST
Next Story