विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा ने सौंपा खनिज मंत्री को ज्ञापन 

United Front submitted memorandum to the Minister of Minerals regarding various demands
विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा ने सौंपा खनिज मंत्री को ज्ञापन 
पन्ना विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा ने सौंपा खनिज मंत्री को ज्ञापन 

डिजिटल डेस्क पन्ना। मध्यप्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला शाखा पन्ना के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव के नेतृत्व में प्रांत व्यापी चरणबद्ध आंदोलन के द्वितीय चरण में दिनांक 20 जनवरी को बृजेन्द्र प्रताप सिंह मंत्री खनिज साधन एवं श्रम मध्यप्रदेश शासन को उनके पन्ना स्थित आवास में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना पुन: लागू की जाए, प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नतियां शीघ्र प्रदान की जाए। प्रदेश में कार्यरत सेक्शन राइटरों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियमित किया जाए। प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के सामान महंगाई भत्ता देते हुए एरियर्स की राशि का तत्काल भुगतान किया जाए। लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के सामान वेतनमान दिया जाए। सभी विभागों के कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ, पदोन्नति वेतनमान के अनुसार दिया जाए।

नए शिक्षा संवर्ग राज्य शिक्षा सेवा में नियुक्त अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति के स्थान पर संविलियन के आदेश जारी कर सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक शिक्षाकर्मी, संविदा शिक्षक, गुरु जी के पद पर नियुक्ति दिनांक से करते हुए वरिष्ठता के आदेश जारी करते हुए क्रमोन्नति का लाभ दिया जाए। प्रदेश में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदा कर्मचारी, स्थाई कर्मी कर्मचारियों को विभाग में रिक्त विभिन्न पदों के विरुद्ध नियमितिकरण करने के उपरांत शेष पदों पर सीधी भर्ती की जाए एवं विभागाध्यक्ष को अपने विभाग में उपरोक्त कर्मियों के नियमितीकरण के अधिकार दिए जाए एवं तृतीय श्रेणी-चतुर्थ श्रेणी के पदों पर आउटसोर्स से भर्ती पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा ज्ञापन में अन्य कई महत्वूपर्ण मांगे शामिल हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से आर.डी. चौरसिया जिलाध्यक्ष शासकीय लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, पुष्पराज सिंह परमार जिलाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ, रामेश्वर प्रसाद खरे सचिव पेंशनर्स एसोसिएशन पन्ना, हेमंत सिंह परमार, राम प्रताप प्रजापति जिलाध्यक्ष अजाक्स संघ, एस.पी. राय जिलाध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस, डॉ. दिनेश कुमार पटेल जिलाध्यक्ष सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी संघ, विनोद कुमार अवस्थी संयोजक आजाद अध्यापक शिक्षक संघ, रमेश प्रसाद पटेल अध्यक्ष उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ, अशोक कुमार पाण्डेय अध्यक्ष लघुवेतन कर्मचारी संघ, मयंक मिश्रा महामंत्री संयुक्त मोर्चा, कमलेश कुमार त्रिपाठी जिलाध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस, पियूष डे, संतोष कुमार गर्ग, शिवकांत बागरी, सतेंद्र प्रताप सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी नेता एवं कर्मचारी शामिल हुए।

Created On :   21 Jan 2023 3:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story