डांस करते वक्त धक्का लगने से पब में हंगामा  

Uproar in pub due to push while dancing
डांस करते वक्त धक्का लगने से पब में हंगामा  
नागपुर डांस करते वक्त धक्का लगने से पब में हंगामा  

डिजिटल डेस्क, नागपुर । डांस करते वक्त धक्का लगने से पब में हंगामा हो गया। युवक पर चाकू से हमला किया गया है। सिविल लाइंस स्थित 90 एमएल पब एंड बार में हुई इस घटना से कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। इस बीच सदर थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है। आरोपी की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मानेवाड़ा रोड स्थित दुर्गा नगर निवासी गौरव श्रीराम बोकडे (29) निजी काम करता है।

रविवार की रात दो मित्रों के साथ पार्टी करने के लिए वह सिविल लाइंस स्थित 90 एमएल पब एंड बार गया था। पब में डांस करते वक्त गौरव का आरोपी को धक्का लगा। इससे दोनों में विवाद हो गया। विवाद के तुल पकड़ने से हंगामा मच गया। इस बीच गौरव के िमत्रों ने मध्यस्थता कर मामले को शांत किया। उसके बाद गौरव मित्रों के साथ घर जाने के लिए निकला, तो पब के पास शहर बस स्थानक के सामने आरोपी ने आवाज देकर गौरव को रोका। फिर से उनमें विवाद हो गया। इस बीच तैश में आकर आरोपी ने गौरव पर चाकू से हमला कर दिया। उसके पेट में चाकू घोंप दिया। इस बीच मौका मिलते ही आरोपी वहां से भाग निकला। गंभीर रूप से घायल हुए गौरव का मेडिकल के ट्रामा सेंटर में उपचार जारी है।
 

Created On :   21 March 2023 12:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story