- Home
- /
- युवती का शोषण कर बनाया वीडियो, एक...
युवती का शोषण कर बनाया वीडियो, एक नामजद

डिजिटल डेस्क, अमरावती। प्रलोभन देकर अमरावती की युवती को नागपुर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतनाही नहीं तो अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने बुधवार की दोपहर थाने में पहुंच शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार गाडेनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती की पहचान आरोपी अर्जुन कांबलेे उर्फ शिवा सदाशिव के साथ कुछ माह पूर्व इंस्टाग्राम पर हुई थी। कुछ दिन बाद आरोपी अर्जुन ने युवती को नागपुर बुलाया। शुक्रवार को दोनों एक होटल में मिले। तीन दिन तक आरोपी अर्जुन युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। जिसका उसने अश्लील वीडियो बनाया और वह वायरल करने की धमकी दी। पीडि़ता ने बुधवार को गाडगेनगर थाने में दी गई शिकायत पर पुलिस ने अर्जुन सदाशिव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Created On :   29 July 2022 1:22 PM IST











