राष्ट्रभक्त नहीं विराट, विदेश में शादी पर विधायक ने उठाए सवाल

राष्ट्रभक्त नहीं विराट, विदेश में शादी पर विधायक ने उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, गुना।  हालही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे हैं। इटली में हुई इनकी शादी को लेकर मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने सवाल उठाए हैं। पन्नालाल ने विराट की राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने भारत में शादी क्यों नहीं की है। 

ये भी पढ़ें- विराट कोहली और अनुष्का की शादी कराकर फेमस हुए इटली के ये पंजाबी पंडित

                               

"कोहली राष्ट्रभक्त नहीं"
बीजेपी विधायक ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली को शादी करने के लिए भारत में कोई जगह नहीं मिली। जिस भारत में राम का विवाह हुआ, कृष्ण का विवाह हुआ, युदिष्ठिर की शादी हुई उस देश में विराट कोहली को शादी करने के लिए जगह नहीं मिली, जो वो विदेश में शादी करने के लिए गए। विधायक ने कहा कि विराट कोहली ने भारत में नाम और पैसा दोनों कमाया है और उन्होंने शादी इटली जाकर की है। इससे साबित होता है कि वो राष्ट्रभक्त नहीं है। देशभक्त नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- इटली में विराट-अनुष्का ने लिए सात फेरे, 21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन

                               

"कोहली भारतीयों के आदर्श नहीं"
प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि विराट कोहली भारतीयों के आदर्श नहीं हो सकते है।  इटली में नाचने वाले भारत में करोड़ों रुपए कमा गए। इटली की डांसर भी भारत में करोड़पति-अरबपति बन जाती है, वहीं कोहली भारत का पैसा देश से बाहर ले गए हैं।


गौरतलब है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बीते 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने इटली के मिलान शहर के पास तस्केनी के करीब 800 साल पुराने एक गांव में शादी की। इस दौरान उनके फैमिली मेंबर ही मौजूद थे। 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में शादी का रिसेप्शन होगा। बताया जा रहा है कि 21 को रिश्तेदार शामिल होंगे वहीं मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड के सितारे, क्रिकेट खिलाड़ी और कई बड़े नेताओं के शामिल होने की खबर है। 

Created On :   19 Dec 2017 12:38 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story