स्कूटी की ठोकर से महिला घायल

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पन्ना स्कूटी की ठोकर से महिला घायल

डिजिटल डेस्क पन्ना। पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर ग्राम में एक ३५ वर्षीय महिला की स्कूटी की ठोकर से घायल हो जाने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गायत्री सेन पति दिनेश सेन उम्र ३५ वर्ष निवासी विक्रमपुर सडक से पैदल अपने घर तरफ जा रही थी तभी अचानक पीछे से आ रहे स्कूटी सवार ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। जिससे महिला चोटिल होकर वहीं पर गिर पडी। स्थानीय लोगों एवं परिजनों के द्वारा जिला चिकित्सालय में शाम करीब पांच बजे पन्ना लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को भर्ती कर उपचार जारी कर दिया गया है। 

Created On :   7 Jan 2023 4:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story