Meta मेटा का नया सेफ्टी फीचर: अब बच्चे करेंगे आत्महत्या जैसी बात तो, तो माता-पिता को तुरंत मिलेगा अलर्ट

अब बच्चे करेंगे आत्महत्या जैसी बात तो, तो माता-पिता को तुरंत मिलेगा अलर्ट
इंस्टाग्राम और Meta AI का इस्तेमाल करने वाले बच्चों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए मेटा ने एक नया पैरेंटल अलर्ट फीचर लॉन्च किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और बच्चे अपनी पढ़ाई के साथ अन्य जानकारी के लिए भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी बच्चे काफी एक्टिव हो गए हैं। लेकिन इसके साथ ही उनकी सुरक्षा को लेकर भी कई बार खतरा देखा जाता है। ऐसे में इंस्टाग्राम और Meta AI का इस्तेमाल करने वाले बच्चों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए मेटा ने एक नया पैरेंटल अलर्ट फीचर लॉन्च किया है।

मेटा के इस नए फीचर के तहत यदि कोई टीनएजर बार-बार आत्महत्या (Suicide) या खुद को नुकसान पहुंचाने (Self-Harm) से जुड़े शब्द खोजता है या Meta AI से इस तरह की बातचीत करता है, तो उसके माता-पिता को इसका अलर्ट तुरंत मिलेगा। आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में...

कैसे काम करेगा मेटा का एआई सेफ्टी फीचर?

यदि कोई भी टीनेजर इंस्टाग्राम के पैरेंटल सुपरविजन वाले अकाउंट के जरिए मेटा एआई से चैट करते समय आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने जैसे शब्दों को खोजता है। या या वह कम समय में कई बार ड्रिप्रेशन जैसे संवेदनशील विषयों से जुड़े शब्द खोजता है तो इस स्थिति में सिस्टम बिना देर किए उसके माता-पिता को ईमेल, एसएमएस, व्हाट्सऐप या ऐप नोटिफिकेशन के जरिए अलर्ट भेजेगा।

इसके साथ ही मेटा पैरेंट्स को विशेषज्ञों की ओर से तैयार किया गया एक सुझाव भी देगा, जिससे वे समझ सकें कि इस कठिन परिस्थित में अपने बच्चे से किस तरह बात करनी है और उसे ऑफलाइन सपोर्ट कैसे मिल पाएगा। मेटा के अनुसार, अब इसी तरह की सुरक्षा Meta AI के लिए भी लागू की जा रही है।

75 से अधिक मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट की मदद ली

कंपनी का कहना है कि इस तकनीक को तैयार करने में 75 से अधिक मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट और एडवाइजरी ऑर्गेनाइजेशन की मदद ली गई है। मेटा का मानना है कि अगर किसी टीनेजर को समय पर परिवार का सहयोग मिल जाए, तो कई गंभीर परिस्थितियों को टाला जा सकता है।

इन देशों में शुरू किया गया फीचर

फिलहाल यह फीचर अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में शुरू किया गया है, जो इंस्टाग्राम के पैरेंटल सुपरविजन टूल का उपयोग कर रहे हैं। मेटा के अनुसार, 2026 के अंत तक इस सुविधा को दुनिया भर में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

कंपनी ने पहले ही घोषणा की थी कि भारत सहित कई देशों में इंस्टाग्राम के पैरेंटल अलर्ट फीचर का विस्तार किया जाएगा। मेटा का कहना है कि, एआई की ओर से फ्लैग की गई हर बातचीत का पहले मैनुअल रिव्यू किया जाएगा। पुष्टि होने के बाद ही पर ही पैरेंट्स को अलर्ट भेजा जाएगा।

Created On :   18 July 2026 2:43 PM IST

Tags

Next Story