- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- WhatsApp ने iPhone कॉलिंग को बनाया...
व्हाट्सएप की नई सुविधा: WhatsApp ने iPhone कॉलिंग को बनाया और आसान, अब कॉल के दौरान सीधे बदल सकेंगे माइक्रोफोन मोड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है, जिससे कॉल के दौरान Apple के माइक्रोफोन प्रोसेसिंग मोड्स के बीच स्विच करना आसान हो सकता है। WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर ऐप के कॉल इंटरफेस में जोड़ा जा रहा है, जिससे यूजर्स iPhone का कंट्रोल सेंटर खोले बिना माइक्रोफोन सेटिंग्स को एक्सेस कर सकेंगे। पब्लिकेशन का कहना है कि यह ऑप्शन WhatsApp के हालिया iOS अपडेट के साथ उपलब्ध है और उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में यह ज्यादा यूजर्स तक पहुंचेगा।
बता दें कि, पहले इस मोड के लिए यूजर्स को iPhone के Control Center में जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा WhatsApp की कॉल स्क्रीन पर ही उपलब्ध होगी। इससे बेहतर वॉयस क्वालिटी और कम बैकग्राउंड नॉइज़ के साथ कॉलिंग का अनुभव पहले से अधिक आसान हो जाएगा। आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में...
यह भी पढ़े -Skullcandy ने लॉन्च किए नए Crusher 1080 ANC हेडफोन, Bose टेक्नोलॉजी के साथ मिलेगा दमदार ऑडियो एक्सपीरियंस
क्या है नया फीचर?
WhatsApp अब iPhone पर ऑडियो और वीडियो कॉल के दौरान Apple के Mic Mode Controls को सीधे कॉल इंटरफेस में एक्सेस करने की सुविधा दे रहा है। कॉल के दौरान यूजर्स More बटन पर टैप करके माइक्रोफोन मोड बदल सकेंगे। पहले यही विकल्प Control Center के अंदर छिपा होता था, जिसे कई यूजर्स आसानी से ढूंढ नहीं पाते थे।
कौन-कौन से माइक्रोफोन मोड मिलेंगे?
WhatsApp के इस नए फीचर के जरिए iPhone यूजर्स Apple के उपलब्ध माइक्रोफोन मोड्स का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनमें Automatic, जो कि iPhone कॉल की स्थिति के अनुसार खुद सबसे उपयुक्त माइक्रोफोन मोड चुन लेता है। Standard, जो सामान्य ऑडियो प्रोसेसिंग के साथ आवाज रिकॉर्ड करता है। Voice Isolation जो कि आसपास के शोर को कम करके केवल आपकी आवाज को प्रारोएटी देता है और Wide Spectrum मोड, जो आसपास की सभी आवाजों को भी कैप्चर करता है, जिससे एक साथ कई लोगों की आवाज सुनाई दे सकती है, शामिल हैं।
यह भी पढ़े -Huawei FreeClip 2 S ओपन-ईयर डिजाइन और 38 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
यूजर्स को क्या फायदा होगा?
इस अपडेट के बाद यूजर्स को कॉल के दौरान माइक्रोफोन सेटिंग बदलने के लिए WhatsApp से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। एक टैप में ऑडियो मोड बदलने से कॉलिंग अधिक सुविधाजनक होगी और जरूरत के हिसाब से बेहतर साउंड क्वालिटी भी मिल सकेगी। खासतौर पर Voice Isolation मोड शोरगुल वाले वातावरण में साफ आवाज पहुंचाने में मदद करेगा।
किन यूजर्स को मिलेगा फीचर?
फिलहाल यह फीचर iPhone पर WhatsApp के नए वर्जन के लिए phased rollout तरीके से जारी किया जा रहा है। इसलिए सभी यूजर्स को यह सुविधा एक साथ नहीं मिलेगी। आने वाले दिनों में अधिक iPhone यूजर्स तक यह अपडेट पहुंचने की उम्मीद है।
Created On :   18 July 2026 12:41 PM IST








