Apple WWDC 2021: कितना खास होगा ये इवेंट, यहां देखें लाइवस्ट्रीम?

Apple WWDC 2021: watch livestream here
Apple WWDC 2021: कितना खास होगा ये इवेंट, यहां देखें लाइवस्ट्रीम?
Apple WWDC 2021: कितना खास होगा ये इवेंट, यहां देखें लाइवस्ट्रीम?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple (एप्पल) का वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस यानी WWDC 2021 आज 7 जून से शुरू हो रहा है। एपल का यह इवेंट पांच दिनों तक चलेगा। वैस तो कंपनी इस इवेंट में नई ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च करता है। जिसमें iOS, iPadOS, macOS, tvOS और watchOS के नए वर्जन के आने की संभावना है। लेकिन जानकारों का मानना है कि इस इवेंट में कंपनी नए मैकबुक प्रो भी पेश कर सकता है।

आपको बता दें कि एप्पल ने हाल ही में WWDC 2021 इवेंट की घोषणा की थी। जिसके अनुसार यह आज 10am PDT (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे) से होगा। कोरोनावायरस के चलते पिछले साल की तरह इस बार भी Apple के इस इवेंट को वर्चुअली आयोजित किया जाएगा।

Vivo Y73 स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

यहां देखें लाइव इवेंट
WWDC 2021 keynote इवेंट को कैलिफोर्निया में Apple के कैंपस से लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। यह एक्सेस के लिए ऐप्पल के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा, इसके Apple.com वेबसाइट, Apple TV app और Apple Developer app के जरिए भी स्ट्रीम किया जाएगा। 

macOS 12 और WatchOS 8  
इस इवेंट में क्या कुछ खास होगा और कौन से डिवाइस देखने को मिलेंगे। इस बारे में फिलहाल कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इवेंट के पहले कई सारी लीक जानकारी सामने आई हैं, जिसके अनुसार, macOS हर बार की तरह macOS के नए वर्जन को लेकर उम्मीद की जा रही है। इंटरफेस को री-डिजाइन किया जा सकता है। वहीं watchOS 8 में  हेल्थ और फिटनेस को लेकर कई फीचर्स मिल सकते हैं। इसके साथ नोट एप का भी सपोर्ट मिल सकता है।  

MacBook Pro
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो, इस इवेंट में एपल 14 इंच और 16 इंच का MacBook Pro लॉन्च कर सकता है। दोनों मैकबुक प्रो में नई डिजाइन मिल सकती है। इसके अलावा टच बार की जगह फिजिकल बटन दिए जा सकते हैं। साथ ही SD कार्ड स्लॉट के होने की भी खबर है। नए मैकबुक में एपल का इनहाउस M1X चिप मिल सकता है।

GOQii Smart Vital Junior फिटनेस बैंड भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

AirPods 3  
यही नहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, इस इवेंट में AirPods 3 को भी पेश किया जा सकता है। अपकमिंग AirPods 3 इंटरचेंजेबल टिप्स और छोटे चार्जिंग केस के साथ आएगा। इस ईयरफोन में लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। 

Created On :   7 Jun 2021 5:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story