स्क्विड गेम के शौकीन हो जाएं सावधान, आपके फोन को ये नुकसान पहुंचा सकता है गेम!

Malware virus found in squid game, game downloaders be alert!
स्क्विड गेम के शौकीन हो जाएं सावधान, आपके फोन को ये नुकसान पहुंचा सकता है गेम!
वायरस अलर्ट स्क्विड गेम के शौकीन हो जाएं सावधान, आपके फोन को ये नुकसान पहुंचा सकता है गेम!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स की हिट वेब सीरीज स्क्विड गेम ने लोगों के बीच धमाल मचा रखा है, इस पर बने गेम ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर पर खूब डाउनलोड किए जा रहे हैं। इन ऐप्स से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है, बताया जा रहा है कि इन ऐप्स की मदद से साइबर क्रिमिनल्स, लोगों के फोन तक पहुंचने का रास्ता बना रहे हैं। 

इस एप में छिपा है वायरस

एक अनौपचारिक Squid Wallpaper 4K HD नाम के गेम द्वारा एंड्रॉइड फोन में मैलवेयर अटैक किया जा रहा है। एप में मैलवेयर वायरस का पता चलने बाद से इसे प्ले स्टोर से हटा दिया गया है लेकिन इससे पहले इसे 5,000 से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है, आगर आपके फोन में भी इंस्टॉल है यह ऐप तो तुरंत इसे फोन से हटा दें। अभी तक कोई आधिकारिक स्क्विड गेम ऐप नहीं लॉन्च किया गया है।
साइबर सिक्योरिटी फर्म ESET के रिसर्चर Lukas Stefanko ने इस पर जांच की थी जिसके बाद उन्होंने स्कैम का खुलासा किया है। Stefanko  ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट करके लोगों को सचेत भी किया है। 

क्या करते हैं ऐसे एप?
यह एक मुश्किल सवाल है कि इन एप से क्या नुकसान हो सकते हैं, गूगल प्ले स्टोर पर स्क्विड गेम नाम के तहत 200 से ज्यादा गेम हैं, जिनमें से कोई भी आधिकारिक नहीं है। सबसे ज्यादा खतरा उन गेम से है जो अपने अंदर जोकर मैलवेयर वायरस को छिपाए बैठे हैं। यह वायरस इतना खतरनाक है कि पलक झपकते ही आपके आकउंट को खाली कर देगा और साथ ही आपका सारा डेटा भी चुरा ले जाएगा। 

कैसे बचें मैलवेयर से?
मैलवेयर को आपके डिवाइस पर हमला करने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप इसे पहली बार मौका ही ना दें। इस बात का ध्यान रखें की आधिकारिक तौर पर कोई स्क्वीड गेम ऐप नहीं आया है इसलिए फर्जी एप्स डाउनलोड करने से बचें। केवल उन्हीं ऐप्स को डाउनलोड करने का प्रयास करें जो आधिकारिक तौर पर लॉन्च हुए हों। ऐप को डाउनलोड करने से पहले थोड़ा बैकग्राउंड चेक करें। 


 

Created On :   26 Oct 2021 10:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story