Update: OnePlus 7T और 7T Pro को​ मिला नया अपडेट, जानें क्या है खास

OnePlus 7T and 7T Pro get new software update, know what is special
Update: OnePlus 7T और 7T Pro को​ मिला नया अपडेट, जानें क्या है खास
Update: OnePlus 7T और 7T Pro को​ मिला नया अपडेट, जानें क्या है खास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus (वनप्लस) ने बीते साल अपने दो स्मार्टफोन OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro को लॉन्च किया था। कंपनी ने अब दोनों हैंडसेट के लिए नया अपडेट रोलआउट किया है। इस अपडेट के बाद इसमें कई नए फीचर्स का लाभ उठाया जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने भारतीय यूजर्स के लिए OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro कस नया अपडेट OxygenOS 10.3.2 पेश किया गया है। कंपनी ने मार्च 2020 एंड्राइड सिक्योरिटी पैच भी जारी कर दिया है। वहीं  अपनी ग्लोबल यूनिट के लिए नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में क्या है खास, आइए जानते हैं...

स्मार्टफोन से फैल सकता है कोरोनावायरस! ये टिप्स फोन को रखेंगे बैक्टीरिया से मुक्त

लिमिटेड यूजर्स के लिए 
फिलहाल नया अपडेट लिमिटेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। लेकिन जल्द ही ये अपडेट सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा। कंपनी के फोरम पर दी गई जानकारी के अनुसार, नए अपडेट के जरिए कंपनी ने OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro में आने वाले कई बग्स को फिक्स करने की कोशिश की है। 

अपडेट में ये खास
इस अपडेट के बाद जहां फोन में आने वाली कई समस्याएं ठीक होंगी, वहीं यूजर्स को स्लो मोशन वीडियोग्राफी का लाभ ले सकेंगे। इतना ही नहीं यूजर्स बिना किसी रूकावट के वीडियो प्ले कर सकेंगे। 

बता दें कि पहले स्क्रीन शॉट लेने के बाद कई बार वह गैलेरी में नजर नहीं आते थे। अपडेट के बाद इस समस्या को भी ठीक कर दिया गया है। 
जबकि कंपनी द्वारा रोलआउट किया गया मार्च 2020 एंड्राइड सिक्योरिटी पैच फोन को पहले की तुलना में अधिक सिक्योर बनाएगा। 

मिलेगा नोटिफिकेशन
यदि आप OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro यूजर्स हैं तो आप इस नए अपेडट को इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके लिए आपको कंपनी द्वारा नोटिफिकेशन प्राप्त होगा। यदि नो​टिफिकेशन नहीं मिला है तो ऐसी स्थिति में आप इसे मैनुअली भी चेक कर सकते हैं। 

कोरोनावायरस: गूगल ने भारत में लॉन्च की खास वेबसाइट

ऐसे करें चेक
नए अपडेट की जानकारी के अलए आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद सॉफ्टवेयर अपडेट (Software Udate) में जाएं। यहां आपको नए अपडेट की जानकारी मिलेगी। यदि आपके फोन में अपडेट आ गया है तो उसे डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इस फोन को फरवरी 2020 में MWC 2020 की ओर से बेस्ट स्मार्टफोन का अवॉर्ड दिया गया है। इसकी सूचना GSMA ने इवेंट शुरू होने के पहले ही दी थी।

Created On :   6 April 2020 6:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story