- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Realme 16 5G भारत में अगले महीने...
आगामी हैंडेसट: Realme 16 5G भारत में अगले महीने होने वाला है लॉन्च, जानिए संभावित स्पेसिफिकेशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) अगले महीने भारत में अपना नया हैंडसेट लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का ऐलान किया है और इसका नाम रियलमी 16 5जी (Realme 16 5G) है, जो कि मिड-रेंज फोन होगा। इसे पहले जनवरी में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में Dimensity 6400 Turbo चिप और 7,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया था। Realme 16 5G में एक हॉरिजॉन्टल रियर कैमरा मॉड्यूल भी है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य डिटेल...
Realme 16 5G की लॉन्च डेट और उपलब्धता
कंपनी के मुताबिक, Realme 16 5G भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होगा। यह घोषणा तब हुई, जब स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने देश में Realme 16 5G के आने के बारे में टीज करना शुरू किया था। भारत में, यह हैंडसेट Flipkart और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
Realme 16 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
फ्लिपकार्ट पर Realme 16 5G के लैंडिंग पेज से पता चलता है कि, इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन Air Black और Air White में पेश किया जाएगा। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि इसमें 7,000mAh की बैटरी होगी, जिसे 60W के एडॉप्टर से चार्ज किया जा सकेगा।
यह भी कन्फर्म हो गया है कि Realme 16 5G Android 16 के साथ आएगा, साथ ही इसमें कंपनी का Realme UI 7.0 इंटरफेस भी होगा। इसे चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट और तीन Android OS अपग्रेड मिलेंगे। फोन में 6,050sq mm हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम होगा। Realme 16 5G को धूल और पानी से बचाने के लिए IP69 रेटिंग भी मिली है।
यह भी पढ़े -Razer Viper V4 Pro वायरलेस और Razer Gigantus V2 Pro माउस मैट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत और खूबियां
कंपनी के मुताबिक, Realme 16 5G में 6.57-इंच का डिस्प्ले और 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कैमरा मॉड्यूल में एक रिंग-शेप का LED फ्लैश और एक छोटी रिफ्लेक्टिव सरफेस भी शामिल है, जिसका इस्तेमाल पीछे वाले कैमरे से सेल्फी लेने के लिए एक छोटे शीशे के तौर पर किया जा सकता है।
Created On :   26 March 2026 3:44 PM IST














