आगामी हैंडसेट: Xiaomi 17T Pro थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, ग्लोबल लॉन्च का मिला संकेत

Xiaomi 17T Pro थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, ग्लोबल लॉन्च का मिला संकेत
Xiaomi 17T Pro मॉडल को थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है, जिससे इसकी कई अहम जानकारी सामने आई हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) इन दिनों अपनी नई हैंडसेट सीरीज शाओमी 17 टी (Xiaomi 17T Series) पर काम कर रही है। यह लाइनअप बीते साल सितंबर में दुनियाभर में लॉन्च की गई शाओमी 15 टी (Xiaomi 15T Series) का सक्सेसर होगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी नई लाइनअप में दो हैंडसेट शाओमी 17 टी (Xiaomi 17T) और शाओमी 17 टी प्रो (Xiaomi 17T Pro) को शामिल कर सकती है। हाल ही में इसके प्रो मॉडल को थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है, जिससे इसकी कई अहम जानकारी सामने आई हैं।

बता दें कि, इससे पहले सिंगापुर की एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल देखा गया था। हालांकि, स्मार्टफोन के बारे में अन्य जानकारियां- जैसे कि इसकी लॉन्च की लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, डिजाइन और कीमत से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं।

Xiaomi 17T थाईलैंड की NBTC वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यूजर Gadget Listings ने अपनी पोस्ट में दावा है कि Xiaomi 17T को थाईलैंड की NBTC से सर्टिफिकेशन मिल गया है, जिससे इस देश में इसके लॉन्च का रास्ता साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि यह हैंडसेट सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर 2602EPTC0G के साथ लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग से यह भी संकेत मिलता है कि कथित Xiaomi 17T को भी जल्द ही दुनिया के कुछ चुनिंदा बाजारों में पेश किया जा सकता है।

मालूम हो कि, एक हफ्ते पहले ही, सिंगापुर में Infocomm Media Development Authority (IMDA) के डेटाबेस पर स्टैंडर्ड Xiaomi 17T को मॉडल नंबर 2602DPT53G के साथ देखा गया था। इस लिस्टिंग से पता चला था कि यह फोन ब्लूटूथ, Wi-Fi और NFC कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आएगा। इससे पहले, Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को IMEI डेटाबेस पर भी क्रमशः 2602EPTC0G और 2602EPTC0R मॉडल नंबरों के साथ देखा जा चुका है।

Xiaomi 17T Pro के लीक फीचर्स

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Xiaomi 17T Pro में फ्लैगशिप 3nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट लगा होगा। यह हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ भी आ सकता है। इसके अलावा, कहा जा रहा है कि यह 8,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होगा और इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो सकता है।

Created On :   26 March 2026 2:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story