आगामी वॉच: Oppo Watch X3 Mini जल्द हो सकती है लॉन्च, लीक रेंडर से मिला कॉम्पैक्ट डिजाइन का संकेत

Oppo Watch X3 Mini जल्द हो सकती है लॉन्च, लीक रेंडर से मिला कॉम्पैक्ट डिजाइन का संकेत
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक टिप्सटर ने अपनी पोस्ट में आने वाली ओप्पो वॉच X3 मिनी का एक लीक हुआ रेंडर शेयर किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन प्रमुख टेक कंपनी ओप्पो (Oppo) अपनी स्मार्टवॉच लाइनअप में एक नया मॉडल शामिल करने की तैयारी में है। हाल ही में हुए एक लीक से पहली झलक सामने आई है, जिसे ओप्पो वॉच X3 मिनी (Oppo Watch X3 Mini) कहा जा रहा है। लीक से पता चलता है कि, इसका डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट है, जो उन यूजर्स के लिए है जो कम भारी और हल्के वियरेबल्स पसंद करते हैं। हालांकि, इस आगामी वॉच की अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि, कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च कर सकती है।

Oppo Watch X3 Mini का डिजाइन

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर टिप्सटर Evan Blass (@evleaks) एक पोस्ट में आने वाली ओप्पो वॉच X3 मिनी (Oppo Watch X3 Mini) का एक लीक हुआ रेंडर शेयर किया है। यह तस्वीर Oppo के छोटे स्मार्टवॉच वेरिएंट की पहली झलक दिखाती है, हालांकि लीक के साथ कोई आधिकारिक स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आए हैं।

चूंकि, Oppo Watch X3 47mm साइज में उपलब्ध है, इसलिए उम्मीद है कि Mini वर्जन ज्यादा कॉम्पैक्ट 43mm केस के साथ आएगा। पिछली Oppo Watch X2 सीरीज काफी हद तक OnePlus Watch 3 लाइनअप जैसी ही थी। लेकिन इस बार, Oppo ने पहले Watch X3 लॉन्च की है। हालांकि 47mm वाली OnePlus Watch 4 के लीक सामने आए हैं, लेकिन अभी तक किसी छोटे वर्जन का कोई संकेत नहीं मिला है, जिससे X3 Mini के बारे में कोई सटीक जानकारी मिल सके।

Oppo Watch X3 Mini कब होगी लॉन्च?

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, कंपनी पिछले रिलीज पैटर्न के आधार पर Watch X3 Mini को हाल ही में लॉन्च हुई Oppo Watch X3 के बाद बाजार में उतार सकती है। बता दें कि, वनप्लस ने पिछले साल मार्च में Oppo Watch X2 पेश की थी और उसके बाद अप्रैल में Watch X2 Mini लॉन्च की थी। यदि कंपनी इसी टाइमलाइन को फॉलो करती है, तो Watch X3 Mini अप्रैल में ही लॉन्च हो सकती है।

Created On :   26 March 2026 2:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story