India US Trade Deal: 'पीएम मोदी ने ट्रेड डील में भारत को बेचा' संसद में राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते पर दिया बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेड डील में भारत को अमेरिका को बेच दिया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने जनता की मेहनत को खून-पसीने को अमेरिका ने खरीद लिया है, क्योंकि वे कॉम्प्रोमाइज्ड हैं।
यह भी पढ़े -'बर्बाद समय की भारत के साथ मिलकर करनी होगी भरपाई' अमेरिकी सांसद ने ट्रंप प्रशासन को दी नसीहत!
फूटा सकता है छवि का गुब्बारा
कांग्रेस सांसद ने आज संसद में कहा, "किसी न किसी कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस समझौते पर हस्ताक्षर कर दिया। पीएम मोदी पर भयंकर दबाव है। उन्हें इस बात का डर है कि उनकी छवि का गुब्बारा फूट सकता है, जो हजारों करोड़ रुपये खर्च करके बनाया गया। असल में समस्या नरवणे जी का बयान नहीं है, ये साइड शो है। बड़ी बात ये है कि भारत के प्रधानमंत्री कंप्रोमाइज्ड हो चुके हैं। जो ट्रेड डील चार महीने से रुकी हुई थी, उसमें कुछ बदला नहीं और कल शाम उस ट्रेड डील को साइन कर दिया गया।"
पीएम को किसने किया कंप्रोमाइज्ड
राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री को किसने कंप्रोमाइज्ड किया है, कैसे किया है यह हिंदुस्तान की जनता को सोचना है। हिंदुस्तान के किसानों को यह समझना चाहिए कि इस समझौते में आपकी मेहनत और खून-पसीने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेच दिया है। उन्होंने सिर्फ आपको नहीं, देश को बेच दिया है।" उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण में बुलाए गए धन्यवाद प्रस्ताव में बोलने नहीं दिया जा रहा है।
अमेरिकी प्रोडक्ट की भारत में एंट्री
कांग्रेस नेता ने अमेरिकी कृषि मंत्री ब्रुक रोलिंस के बयान का जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि अब अमेरिकी किसानों के प्रोडक्ट भारत के बाजार में बिकेंगे। इससे वहां के ग्रामीण इलाकों में पैसा पहुंच पाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह मार्केट अमेरिका के किसानों के लिए बहुत जरूरी है। ट्रंप ने इस डील में अमेरिका के किसानों को फायदा पहुंचाया है। कांग्रेस उनके इस बयान को भारत के लिए बेहद चिंताजनक बता रही है।
अमेरिकी कृषि मंत्री के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता ने ब्रुक रोलिंग के बयान को लेकर कहा, "अमेरिका की कृषि मंत्री के बयान से साफ है कि मोदी सरकार ने भारत के किसानों के हितों को नजरअंदाज करके ये डील की है। इससे भारत में किसानों को नुकसान होगा। अब उन्हें अपने ही देश में अमेरिका के किसानों के साथ प्रतिस्पर्धा करनी होगी। ये पूरी तरह से भारत के किसानों पर वार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने भारत के किसानों के हितों का सौदा क्यों किया?"
Created On :   3 Feb 2026 4:52 PM IST












