मां-बेटे के रोमांटिक वीडियो देखकर भड़के यूजर्स, महिला आयोग से जेल भेजने की करी मांग

Users agitated after seeing romantic videos of mother-son, demand from Womens Commission to send them to jail
मां-बेटे के रोमांटिक वीडियो देखकर भड़के यूजर्स, महिला आयोग से जेल भेजने की करी मांग
वायरल वीडियो मां-बेटे के रोमांटिक वीडियो देखकर भड़के यूजर्स, महिला आयोग से जेल भेजने की करी मांग

डिजिटल डेस्क,दिल्ली।  सोशल मीडिया पर आए दिन फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक महिला और एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला व लड़का दोनों रोमांटिक गाने पर एक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों कपल की तरह पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर महिला और लड़के ने एक साथ कई वीडियोज अपलोड किए हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ इश्क फरमाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि, महिला लड़के की सौतली मां है। सौतेली मां होकर लड़के के साथ इतनी रोमांटिक एक्ट करते हुए देख, लोग वीडियो को शेयर कर महिला आयोग से कारवाई करने और महिला को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

 

महिला और लड़के का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि- ये क्या है? यह वीडियो मां बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मशार कर रहा है, सोशल मीडिया पर अश्लिलता मत फैलाओ। आपत्ति जताते हुए यूजर ने कई वीडियो शेयर किए। जिसमें महिला और लड़के दोनों एक दूसरे से गले मिल कर रोमांटिक गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक दूसरी वीडियो में एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर Rachna नाम के प्रोफाइल से पोस्ट किया गया है। रचना ने वीडियो के माध्यम से खुद को मां और लड़के को अपना बेटा बताया है। रचना के इंस्टाग्राम पर तकरीबन 1 लाख 30 हजार फॉलोअर्स हैं। इस अकाउंट पर डाले गए वीडियोज में मां को लड़के के साथ अलग-अलग रोमांटिक गानों व डायलॉग्स पर रोमांस करते हुए साफ देखा जा सकता है। इन वीडियोज को देख कर लोग अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


मां-बेटे के इन वीडियोज को देखकर एक यूजर ने महिला आयोग को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा कि- इसकी जांच होनी चाहिए, हो सकता है यह सब बच्चे से जबरदस्ती करवाया जा रहा हो। बच्चे के मेंटल हेल्थ पर प्रभाव पड़ सकता है। वे मुसीबत में हो सकते हैं।

 


इसी तरह एक दूसरे यूजर ने महिला को सजा देने की मांग करते हुए लिखा कि- ऐसे पैरेंट्स को सच में जेल में होना चाहिए। ऐसे कई यूजर है जो बच्ची के साथ हो रही हरक्कतों को चाइल्ड एब्यूज बता रहे हैं।

 

Created On :   19 Sep 2022 4:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story