अजब गजब: क्लासरूम में टीचर जगह सांप को देख बच्चों की कांपी रूह, इलाके में फैली दहश्त, जानें कहा की है घटना

क्लासरूम में टीचर जगह सांप को देख बच्चों की कांपी रूह, इलाके में फैली दहश्त, जानें कहा की है घटना
  • क्लासरूम में टीसर की जगह पर बच्चों को मिला सांप
  • सामने का मंजर देख क्लास में फैली अफरा-तफरी
  • दहश्त में आए लोग

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में कई तरह के हैरतअंगज मामले सामने आते हैं, जिन्हें जानकर हमारे पैरों तले जमीन खीसक जाती है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। उत्तरप्रदेश के जमुई जिले में बुधवार को झाझा प्रखंड क्षेत्र स्थि् विद्यालय के क्लास रूम में बच्चों के सामने सांप निकल आया। सांप को क्लास में अचानक देखकर बच्चों में दहश्त फैल गई। दरअसल, स्कूल में सुबह मॉर्निंग प्रेयर के बाद बच्चे अपने-अपने क्लास में चले गए। इस दौरान एक क्लास में बच्चों ने सांप को अपने क्लास रूम में पाया जब क्लास में टीचर्स आया तब भी सांप को देखकर डर का माहौल बन हुआ था। डर के मारे लोग यहां-वहां भागने लगे।

सांप को देखकर बच्चों में फैली दहश्त

यह घटना झाझा प्रखंड क्षेत्र के नवीन प्राथमिक विद्यालय ताराकुरा की है। यह दरअसल, यह घटना उस वक्त घटी जब क्लास में दो बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। इस दौरान क्लास में एक मोटा विशालकाय सांप घुस गया। सांप को क्लास में देखकर दोनों बच्चे काफी डर गए। इसके बाद क्लास में बच्चों की चीख सुनकर बाकी बच्चों के साथ टीचर्स बी पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने भी क्लास में सांप को पाया। इसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। फिर जैसे तैसे करके लोगों को क्लास से बाहर निकाला गया। इसके बाद वन विभाग को इस घटना की जानकारी दी गई।

वन विभाग ने किया रेस्क्यू

इस बारे में विद्यालय प्रधान निक्की कुमारी का कहना है कि क्लास के अंदर सांप मिलने के बाद हमने वन विभाग को सूचित किया। इसके बाद विद्यालय में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद क्लास रूम से हमने सांप को पकड़ा। सांप की लंबाई और चौड़ाई देखकर लोगों काफी सहम गए थे। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने सांप का रेस्क्यू करके उसे जंगल में छोड़ दिया है।

Created On :   10 July 2024 7:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story