अजब गजब: शख्स को मिली टूटी डाली, आरी से काटकर ले आया घर, उस टूटी हुई डाली से बनाई ऐसी चीज, देखकर हो गए सब इंप्रेस

डिजिटल डेस्क, नई भोपाल। दुनियाभर में बहुत सारे क्रिएटिव लोग हैं, जो किसी भी चीज का इस्तेमाल करके सुंदर चीजें बना लेते हैं। आपका भी ऐसे कई लोगों से सामना हुआ होगा, जो बहुत ही ज्यादा क्रिएटिव होते हैं। सोशल मीडिया पर भी बहुत से लोग आते हैं जो अपने टैलेंट को दिखाते हैं। ऐसे ही एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अपना टैलेंट दिखाता है। उसने एक पेड़ की कटी हुई डाल को देखा तो, उसने लकड़ी से ऐसी चीज बनाई, जिसे देखकर सब इंप्रेस हो गए थे।
क्या है वीडियो में?
श्रीनगर के एक आर्टिस्ट हैं, जिसको करीब 70 हजार लोग फॉलो करते हैं। वो अपने अकाउंट में तरह-तरह के क्राफ्ट बनाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने एक ऐसी चीज बनाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उस वीडियो में उसने पड़ी हुई पेड़ की डाली के एक हिस्से से दीवार पर लगाने वाली घड़ी बना दी थी। इस सबके बीच उस शख्स की उंगली भी कट जाती है, जिसमें से काफी खून भी निकलने लगता है । जिसको पट्टी बांधकर उन्होंने काम जारी रखा। लास्ट में पूरा काम करके उन्होंने शानदार घड़ी बनाई डाली थी।
यह भी पढ़े -महिला को प्लेन में जाने से फ्लाइट अटेंडेंट ने रोका, बैग की वजह से महिला को देने पड़े करीब 12000 हजार रुपये, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
वीडियो हो रहा वायरल
इस वीडियो में अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। साथ ही कई लोगों ने उसमें कमेंट करके तारीफ भी की है। लोग उस क्रिएटिविटी को देखकर काफी हैरान थे। एक ने कहा है कि शख्स को अपनी वर्कशॉप ऑरेंज करनी चाहिए। वहीं एक ने थोड़ी चिंता जताते हुए कहा कि, काम ध्यान से किया करें। वहीं एक ने कहा कि ये बहुत ही शानदार क्रिएटिविटी है।
Created On :   27 Nov 2024 3:59 PM IST














