अजब गजब: दुनिया में है एक ऐसी जगह जहां आदमियों पर लगा होता है बैन, सिर्फ महिलाओं का ही चलता है राज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज के भागा दौड़ी वाले जीवन में सभी को कहीं ना कहीं सुकून तो चाहिए ही है। पुरुष तो भरी रात में भी कहीं भी घूमने जा सकते हैं लेकिन कई बार महिलाओं को सोचना पड़ता है कि हम रात को जाएं या ना जाएं। ऐसे ही दुनिया में एक जगह है जहां पर महिलाएं कभी भी कहीं भी आ और जा सकती हैं। दुनिया में एक ऐसा आइलैंड है जहां पर पुरुषों का आना भी मना है। फिनलैंड के तट पर स्थित एक सुपरशी नाम का आइलैंड है जो कि आजकल काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे दुनियाभर में महिलाओं का स्वर्ग भी कहा जाता है।
कहां है ये आइलैंड?
बाल्टिक सागर के बीचों-बीच स्थित 8.4 एकड़ में फैला यह प्राइवेट आइलैंड किसी जन्नत से कम नहीं माना जाता है। इस आइलैंड पर महिलाओं को बिना किसी मेल अटेंशन या सामाजिक दबाव के खुद के साथ समय बिताने की आजादी मिलती है। यहां घने जंगल, सुहावने चट्टानी तट, फिनिश सौना और बेहद आलीशान वुडन विला हैं। साथ ही प्राइवेसी बनाए रखने के लिए यहां एक बार में केवल 8 महिलाओं को ही रुकने की इजाजत दी जाती है। महिलाएं योग, मेडिटेशन, हेल्दी डाइट और समंदर किनारे वॉक के जरिए खुद को करने के लिए आती हैं।
यह भी पढ़े -करोड़ों का काम करने वाला शख्स बना रैपिडो ड्राइवर, शख्स ने बताई अपने ड्राइवर की कहानी, जानें क्या हुआ ऐसा?
कब खरीदा गया था आइलैंड?
बता दें, सुपरशी आइलैंड की वेबसाइट के मुताबिक, इस अनोखे आइलैंड को पूर्व अमेरिकी टेक सीईओ क्रिस्टीन रोथ ने साल 2018 में खरीदा था। वे एक ऐसी जगह चाहती थीं, जहां महिलाएं खुलकर हंस सकें, बिना मेकअप के घूम सकें और अपनी क्षमताओं को पहचान सकें। उनका ऐसा मानना था कि मेल अटेंशन की वजह से अधिकांश महिलाएं अपने मेकअप और बिहेवियर को लेकर कॉन्शियज हो जाती हैं।
यह भी पढ़े -शख्स ने नाक में डाली हजारों माचिस की तीलियां, बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखकर लोग हुए हैरान
पुरुष शिपिंग एक्जीक्यूटिव ने खरीदा आइलैंड
बता दें, साल 2023 में इस ‘विमेन ओनली पैराडाइज’ को एक पुरुष शिपिंग एक्जीक्यूटिव देयान मिहोव ने 1 मिलियन यूरो में खरीदा था। लेकिन रोथ के जाने के बाद भी आइलैंड के कॉन्सेप्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस आइलैंड पर अभी भी महिलाओं का ही राज चलता है। यहां केवल प्लंबर या मेंटेनेंस के लिए ही पुरुष कर्मचारियों को आने की अनुमति है। लेकिन इस चुनौती से निपटने के लिए यहां समय-समय पर महिला पेशेवरों को नियुक्त किया जाता है।
Created On :   9 Jan 2026 6:45 PM IST













