चोर-डाकू को पड़कने के अलावा पुलिस कर रही है सांप पकड़ने का काम, इतने लोगों को मिली मदद

Apart from catching thieves and robbers, the police is also doing the work of catching snakes, .
चोर-डाकू को पड़कने के अलावा पुलिस कर रही है सांप पकड़ने का काम, इतने लोगों को मिली मदद
अजब-गजब चोर-डाकू को पड़कने के अलावा पुलिस कर रही है सांप पकड़ने का काम, इतने लोगों को मिली मदद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आमतौर पर लोग पुलिस को गुंडे-बदमाश और चोर-डाकू को पड़कने के लिए बुलाते हैं। लेकिन इसके उलट ऐसा मामला सामने आया है, जहां लोग सांप पकड़ने के लिए भी पुलिस का सहारा ले रहे हैं।  बता दें कि 11 महीनों में तकरीबन 6200 से ज्यादा लोग ने  डायल 112 के माध्यम से घर में सांप घुसने की शिकायत पुलिस को दर्ज करा चुके हैं। हालांकि पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौके पर पहुंची है।

सांप को वहां से निकालकर पुलिस ने कई लोगों की जान बचाई है। ज्यादातर ऐसी घटनाएं मॉनसून के मौसम में होती है। जहां पर लोग पुलिस को क्राइम होने पर याद करते हैं, लेकिन जब से इमरजेंसी नंबर 112 की शुरुआत हुई है, तब से लोग घर में सांप घुसने पर भी लोग पुलिस की मदद ले रहे हैं।

इतने लोगों की हुई मदद

इमरजेंसी नंबर112 में जनवरी 2022 से 30 नवंबर तक अलग-अलग जिलों से कुल 6205 लोगों ने घर में सांप घुसने की शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद डायल 112 की स्थानीय पुलिस टीम बताए गए जगह पर पहुंचकर उन स्थानों से सांप का रेस्क्यू किया है। ज्यादातर जगहों पर पुलिस टीम ने खुद से सांप को रेस्कयू करने का काम किया है। लेकिन कुछ स्थानों पर डायल 112 की टीम ने वन विभाग और सांप पकड़ने वालों की मदद ली है। 

जाने इसलिए शुरु हुई थी डायल 112

दरअसल, इमरजेंसी नंबर डायल 112 की शुरुआत फायर, एंबुलेंस और पुलिस की मदद लेने के लिए बनाई गई थी। इससे पहले लोगों को इसके लिए अलग-अलग नंबर डायल करना पड़ता था। अब डायल 112 के जरिए आगजनी, एंबुलेंस और शिकायतों को दर्ज करने के अलावा लोग कई तरह की समस्याओं के लिए इस नंबर पर कॉल कर रहे है। जान-माल के नुकसान को देखते हुए मौके पर डायल 112 की टीम पहुंच जाती है। 

डायल 112 से इतने लोगों को मिली सहायता

डायल 112 से इस साल अब तक प्रकरण संख्या बच्चों से संबंधित 3695, आगजनी 8559, सड़क दुर्घटना में 58295,महिला संबंधी 28682,आत्महत्या संबंधी 8478, महिलाओं को परेशान करने संबंधी 1390,घर में सांप घुसने से संबंधित 6205 लोगों को मदद मिल चुकी है। एसपी डॉक्टर संगीता पीटर ने कहा कि डायल 112 से कई लोगों के घर में साफ घुसने की भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करती है। अधिकांश जगह पर पुलिस की टीम खुद से सांप निकालने का काम करती हैं। यदि वन विभाग और सांप पकड़ने वाले मिल जाते हैं, तब उनकी मदद पुलिस टीम लेती है। अन्य स्थानों पर पुलिस की टीम खुद से सांप निकालने का काम करती है। 

Created On :   15 Dec 2022 11:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story