इस किताब की खास बात ये है कि जिस भाषा में किताब को लिखा गया है उसे आज तक कोई नहीं समझ सका। हालांकि इस किताब को वैसे तो हाथ से ही लिखा गया है मगर इसके बावजूद भी ये किताब अपने आप में कई अनसुलझे सवाल समेटे हुए हैं। इस किताब को 'वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट' नाम दिया गया है। इस किताब में इंसानों से लेकर पेड़-पौधों तक के कई चित्र मौजूद हैं, लेकिन इसमें सबसे दिलचस्प बात ये है कि, किताब में कुछ ऐसे भी पेड़-पौधों के चित्र बनाए गए हैं, जो हमारी धरती पर मौजूद किसी भी पेड़-पौधे से मेल नहीं खाते है।
- पहले दिन इंग्लैंड 205 रन पर सिमटा, भारतीय टीम 181 रन से पीछे
- 6 दिन पहले भाजपा में शामिल हुए 88 साल के श्रीधरन CM कैंडिडेट होंगे, विधानसभा चुनाव लड़ेंगे
- अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही हटाई जाएगी EVM
- ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स: बेंगलुरु देश का सबसे अच्छा शहर, इंदौर 9वें नंबर पर
Mystery: एक ऐसी रहस्यमयी किताब जिसे आज तक कोई नहीं पढ़ सका

डिजिटल डेस्क। दुनिया कई ऐसे रहस्यों से भरी पड़ी हैं, जिन्हें आज तक कोई नहीं सुलझा पाया। ऐसा भी नहीं है कि इन उलझी हुई गुत्थियों को सुलझाने की किसी ने कोशिश न की हो। दरअसल वैज्ञानिक या शोधकर्ता जितनी बार भी इन रहस्यों के पीछे का सच जानने की कोशिश करते हैं, वो उतना ही उलझ जाते। आज हम आपको ऐसी ही एक रहस्यमयी किताब के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल 240 पन्नों की एक किताब के बारे में कहा जाता है कि इसे आज तक कोई भी पढ़ नहीं पाया है। इतिहासकारों के मुताबिक यह किताब लगभग 600 साल पुरानी है। कार्बन डेटिंग के जरिए पता लगाया गया कि इस किताब को 15वीं सदी में लिखा गया था।


एक अनुमान है कि किताब में कई पन्ने हुआ करते थे, लेकिन समय के साथ इसके कई पन्ने खराब होते चले गए। फिलहाल इसमें सिर्फ 240 पन्ने ही बचे हैं। इस किताब के बारे में और कुछ ज्यादा पता नहीं चल पाया है। लेकिन किताब में लिखे गए कुछ शब्द लैटिन और जर्मन भाषा में हैं। जिससे ये किताब और कई सवाल खड़े करती है। ऐसा मानना है कि इस किताब को कुछ इस तरह लिखा गया है, जिससे की इसमें लिखी गई बात को गुप्त रखा जा सके। ऐसे में इसमें जो भी लिखा गया है वो अभी भी रहस्य बना हुआ है। ये तो किताब लिखने वाला ही जानता है कि उसने इस किताब में ऐसा कौन सा सच छिपा रखा है, जिसे कोई नहीं समझ सका।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।