तीखा खाना महिला को पड़ा भारी, खांस-खांस कर टूट गईं पसलियां

The woman had to eat spicy food, her ribs were broken after coughing
तीखा खाना महिला को पड़ा भारी, खांस-खांस कर टूट गईं पसलियां
अजब-गजब तीखा खाना महिला को पड़ा भारी, खांस-खांस कर टूट गईं पसलियां

डिजिटल डेस्क, भोपाल। क्या तीखा और मसालेदार खाना खाने से किसी की पसलियां टूट सकती हैं? यह सुनने में आपको भले ही अजीब लगे लेकिन ऐसा हुआ है। दरअसल, चीन के शंघाई की महिला के साथ ये हैरान करने वाला वाक्या हुआ है। यहां के शंघाई में रहने वाली महिला को तीखा और मसालेदार खाना भारी पड़ गया। आप जानकर चौंक जाएंगे कि ऐसा खाना खाने के बाद उसे खांसिया शुरू हो गई। खांसी इतनी भयंकर चली कि खांसते-खांसते उसकी चार पसलियां फ्रैक्चर हो गईं। 

कुछ दिन बाद लगा पता

सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है कि अपनी पसलियां टूटने का पता महिला को कुछ दिनों बाद लगा। दरअसल, जब महिला को खांसी हुई तब उसे कुछ भी अहसास नहीं हुआ, लेकिन कुछ दिनों के उपरांत जब उसे असहनीय दर्द हुआ और सांस लेने व बोलने में दिक्कत आई तो वह डॉक्टर के पास गई। उसके बाद डॉक्टर की जांच में जो सामने आया उसे जानकर महिला के होश उड़ गए। डॉक्टर ने उसे बताया कि लगातार खांसी चलने की वजह से उसकी चार पसलियां टूट गई हैं, जिसके चलते उसे यह दर्द हो रहा है। 

कमजोर बॉडी रही वजह

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम हुआंग है और वह शंघाई में रहती है। हुआंग को कुछ दिन पहले मसालेदार खाना खाने की वजह से जोरदार खांसी आई। लगातार खांसी चलते समय उसके सीने से उसे अजीब सी आवाज आई, जिसको उसने नजरअंदाज कर दिया। लेकिन, कुछ समय बाद उसे सांस लेने और बात करने में तकलीफ होने लगी। 

जब तकलीफ ज्यादा बढ़ गई तो वह डॉक्टर को दिखाने के लिए हॉस्पिटल गई। डॉक्टर ने उसका सीटी स्कैन कर बताया कि उसकी चार पसलियां टूट गई हैं। जिस वजह से उसे इतना असहनीय दर्द हो रहा है। डॉक्टर उसे एक महीने तक पीठ में पट्टी बांधकर आराम करने की सलाह दी। 

डॉक्टर ने बताया कि हुआंग बेहद कमजोर है जिसके कारण उसके साथ ये हादसा हुआ। साढ़े 5 फीट लंबी हुआंग का वजन 57 किलो है। हुआंग का कहना है कि स्वस्थ होने के बाद वह अपना वजन बढ़ाने की कोशिश करेंगी। 

Created On :   13 Dec 2022 9:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story