इस नवविवाहित जोड़े ने रिसेप्शन न देकर किया ये नेकदिल काम

This newly married couple did this noble act by not giving reception
इस नवविवाहित जोड़े ने रिसेप्शन न देकर किया ये नेकदिल काम
अजब गजब इस नवविवाहित जोड़े ने रिसेप्शन न देकर किया ये नेकदिल काम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक नौजवान दम्पति ने हाल ही में कुछ ऐसा काम किया जिससे की हमे कुछ सीखने को मिल सकता है। विशाल जैन और सेजल जोशी ने अपनी शादी की रिसेप्शन न देकर उन पैसो से बहुत से जरूरतमंद लोगो की सहायता की। 20 लाख रूपए की धनराशि उन्होंने जरूरतमंद लोगो की भलाई के लिए दान स्वरुप दे दी और बहुत से लोगो को ऐसे ही नेक काम करने के लिए मिसाल कायम कर दी।

विशाल जैन, जोकि sunshy ग्रुप ऑफ कम्पनीज के को-फाउंडर है , उन्होंने 10 लाख रूपए की धनराशि एक संस्था में दान स्वरुप दी जोकि कोविड महामारी से लड़ने के लिए टीकाकरण करती है। कुछ हिस्सा धनराशि का अक्षय पात्र जैसी संस्था को भी दिया जोकि जरूरतमंद लोगो को मुफ्त में भोजन प्रदान करते है।  

Whats-App-Image-2021-12-23-at-16-45-12

वहीं दूसरी ओर सेजल, जोकि sunshy ग्रुप की को फाउंडर है और Sunshy jewels की CEO भी है , ने 5 लाख रूपए की धन राशि कुछ जरूरतमंद बच्चो की पढ़ाई में दे दी।  इस धन राशि से न जाने कितने बच्चो की पढ़ाई बिना किसी बाधा की पूरी हो जाएगी।

यही नहीं , विशाल ने 5 लाख रूपए की धन राशि एक चैरिटी नीलामी में लगा दी जिससे की काफी सारे लोगो को कोविड महामारी से लड़ने के लिए टिका लग सकेगा।

उन्होंने ये एक ऑनलाइन इवेंट में किया जिसमे भारत की सबसे बड़ी लीग IPL की टीम RCB और Fankind ने संयुक्त रूप से इस नीलामी को अंजाम दिया। विशाल जैन ने इस नीलामी में विराट कोहली और केएस भरत की जर्सी को खरीद कर तकरीबन 4 लाख 50 हजार रूपए का सहयोग किया। इस सहयोग की बदौलत उन्हें विश्व विख्यात क्रिकेट खिलाड़ी AB Devilliers ने एक थैंक यू मैसेज भी भेजा। 

Whats-App-Image-2021-12-23-at-16-45-40

उस नीलामी से जितनी भी धनराशि आएगी उसका उपयोग टीकाकरण में किया जायेगा। ये मुफ्त में टीकाकरण होगा और जरूरतमंद लोगो को इससे बेहद लाभ मिलेगा। गिव इंडिया और नारायण हेल्थ जैसी संस्थाओ के सहयोग से इसे संभव किया जायेगा।

कॉलेज से ड्राप आउट होने के बाद विशाल ने ये दृढ निश्चय कर लिया था की जरूरतमंद लोगो की सहायता करने में वो कभी भी पीछे नहीं मुड़ेंगे। उन्हें अच्छे से पता है की साधनो की कमी होने का क्या मतलब होता है।

उनकी सफलता की कहानी और उनकी कामयाबी का अद्भुद सफर बेहद प्रेरणादायक है। मात्र 24 वर्ष की आयु में विशाल ने शायद बहुत कुछ हासिल कर लिया है। उनकी जीवन साथी सेजल भी उनके साथ ऐसे नेक काज करती रहती है और इस नवविवाहित जोड़े ने तो अभी केवल शुरुआत की है। आने वाले समय में वे और भी ज्यादा समाजसेवी कार्य करने वाले है।

Created On :   23 Dec 2021 11:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story