अजब-गजब: लॉकडाउन में परेशान पत्नी ने घर के बाहर लगाया पति को बेचने के लिए बोर्ड

wife hangs a sign board outside her house to sale her husband in lockdown in Portugal
अजब-गजब: लॉकडाउन में परेशान पत्नी ने घर के बाहर लगाया पति को बेचने के लिए बोर्ड
अजब-गजब: लॉकडाउन में परेशान पत्नी ने घर के बाहर लगाया पति को बेचने के लिए बोर्ड

डिजिटल डेस्क, वेलिंग्टन। दुनियाभर के लगभग सभी देशों में कोरोनावायरस महामारी के कारण लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान दुनियाभर से कई मजेदार किस्से सामने आ रहे हैं। वहीं एक किस्सा ऐसा भी सामने आया है, जिसमें एक महिला ने लॉकडाउन में घर पर ही रह रहे पति से परेशान होकर, घर के बाहर अपने पति को बेचने का ही बोर्ड लगा दिया। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

दरअसल, जहां पहले एक साथ रहने वाले कपल्स के बीच थोड़े बहुत झगड़े होते थे। अब लॉकडाउन के कारण लगभग सभी कपल्स को 24 घंटे साथ रहना पड़ रहा है, जिसके कारण झगड़े भी बड़ते जा रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि, लॉकडाउन खत्म होने के बाद तलाक के मामलों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होगी। ऐसा इसलिए कि साथ रहने से कपल्स के बीच अनबन ज्यादा हो रही है। 

बता दें कि, यह वायरल किस्सा पुर्तगाल के लिस्बन में रहने वाले एक कपल का है। जिनके बीच लॉकडाउन में घर पर रहने के कारण काफी लड़ाइयां चल रही थी। ऐसे में महिला ने अपने घर के बाहर एक बोर्ड ही लगा दिया, जिसमें उसने अपने पति को बेचने के लिए ऑन सेल लगा दिया।

पिछलों कुछ दिनों से चीन में भी तलाक के मामलें तेजी से बढ़े है। दरअसल लॉकडाउन में पति और पत्नी को एक साथ ज्यादा वक़्त बिताना बेहद भारी पड़ रहा है। इसका सीधा असर शादीशुदा जोड़ों के रिश्तों पर पड़ रहा है। ऐसे में लॉकडाउन के बाद तलाक के मामलों में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है।

Created On :   29 April 2020 7:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story