अजब- गजब: ये है सोने से बना दुनिया का पहला होटल, कमरों से लेकर टॉयलेट सीट भी सोने की

Worlds first hotel made of gold, from rooms to toilet seats are also gold
अजब- गजब: ये है सोने से बना दुनिया का पहला होटल, कमरों से लेकर टॉयलेट सीट भी सोने की
अजब- गजब: ये है सोने से बना दुनिया का पहला होटल, कमरों से लेकर टॉयलेट सीट भी सोने की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोने (Gold) के आभूषण कई लोगों को पसंद होते हैं और कई लोग इससे अन्य चीजें भी तैयार कराते हैं। उदाहरण के तौर पर आपने सोने से बनी भगवान की मूर्तियां और छोटे-छोटे बर्तन या अन्य चीजें देखी होंगी। लेकिन क्या हो जब आप सोने से बने हुए होटल में रुक सकते हों? या सोने के कप में चाय पी सकते हैं, या सोने की बाथ टब में नहा सकते हों? शायद यह सब सपना लगे, लेकिन यह सब कुछ सच है।

दरअसल, वियतनाम के हनोई में दुनिया का सबसे पहला गोल्ड-प्लेटेड होटल खुल गया है। इसे डॉल्चे हनोई गोल्डन लेक होटल नाम दिया गया है। इस होटल की गैलरियों से लेकर कमरों और छुरी-कांटों से लेकर टॉयलेट सीट तक हर चीज पर सोने की परत चढ़ाई गई है। सोने के इस होटल में खिड़की-दरवाजे, कुंडियां सभी सोने की हैं। इस होटल की लागत 20 करोड़ डॉलर 150 करोड़ रुपए है। 

25 मंजिला वाले इस फाइव स्टार होटल में 400 कमरे हैं। इस होटल की बाहरी दीवारों पर भी 54,000 वर्ग फीट में गोल्ड प्लेटेड टाइल्स लगी हुई हैं। वहीं होटल के लॉबी में भी फर्नीचर और साज-सज्जा के समानों पर सोने की कारीगरी की गई है। 

यदि आप इस होटल में ठहरने के बारे में सोच रहे हैं तो 1 रात के लिए आपको लगभग 19 हजार रुपए खर्च करना होंंगे। इस होटल में आप सोने के कप में कॉफी पी सकते हैं और सोने के बाथटब में नहा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको प्रति रात्रि 250 डॉलर खर्च करना पड़ेंगे।

Created On :   9 July 2020 11:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story