इस ग्रह पर मौजूद है पृथ्वी से कई गुना ज्यादा सोना, हर इंसान हो सकता है मालामाल, मिशन भेजने की तैयारी में नासा!

इस ग्रह पर मौजूद है पृथ्वी से कई गुना ज्यादा सोना, हर इंसान हो सकता है मालामाल, मिशन भेजने की तैयारी में नासा!
  • सौरमंडल में मंगल और बृहस्पति के मध्य सूर्य का चक्कर लगाता है यह 16 साइकी ग्रह
  • सोना और प्लेटिनम समेत कई कीमती धातुओं से है भरा
  • अक्टूबर में मिशन भेज सकता है नासा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। क्या आप जानते हैं हमारे सौरमंडल में एक ऐसा ग्रह भी मौजूद है जिसमें धरती से भी कई गुना ज्यादा सोना मौजूद है। कई दशकों पहले वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए इस क्षुद्र ग्रह का नाम 16 साइकी है। इसे लघु ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य के चक्कर लगाने वाले इस ग्रह की खास बात यह है कि यह सोने से जैसी बहुमूल्य धातू से भरा हुआ है।

बीते कई सालों में वैज्ञानिकों ने कई लघु ग्रहों की खोज की है, उसी क्रम में यह 16वां ग्रह है। इस ग्रह पर इतनी भारी मात्रा में सोने की उपस्थिति देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। बता दें कि इटली के खगोशास्त्री डी गैस्पारिस ने सबसे पहले 1852 में इसकी खोज की थी। फिर सालों बाद वैज्ञानिक खोजों में पता चला कि यह ग्रह सोने की खान है।

प्लैटिनम और सोने समेत अन्य धातुओं से बना यह ग्रह सौरमंडल में मंगल और बृहस्पति के मध्य सूर्य का चक्कर लगाता है। इसके कोर का निर्माण निकल और लोहे जैसी धातुओं से हुआ है। इस ग्रह पर जिस मात्रा में खनिज मौजूद हैं उनकी कीमत जानकर आप सकते में पड़ जाएंगे। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस ग्रह पर मौजूद खनिजों की कीमत करोड़ों-अरबों में है। कहा जाता है कि यदि यहां मौजूद सारा सोना धरती पर आ जाए तो हर व्यक्ति अरबपति बन जाएगा।

इसके अलावा माना जाता है कि यदि इस ग्रह पर मौजूद सारा सोना धरती पर आ जाता है तो सोने की कीमत यहां काफी कम हो जाएगी। वहीं डिस्कवरी के मुताबिक इस लघु ग्रह पर इतना ज्यादा मात्रा में सोना व अन्य कीमती धातुएं मौजूद हैं कि यदि इन्हें हर शख्स में बांट दिया जाए तो प्रत्येक को 100 अरब डॉलर तक मिल सकते हैं।

मिशन भेजने की तैयारी में नासा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की स्पेस रिसर्च एजेंसी नासा इस ग्रह पर मिशन भेजने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले इस ग्रह का अध्ययन करने के लिए नासा ने अक्टूबर 2013 में मिशन भेजने की तैयारी की थी लेकिन बदकिस्मती से यह टल गई थी। अब 10 साल बाद नासा दोबारा यहां मिशन भेजने की तैयारी कर रहा है। संभावना है कि इसी साल अक्टूबर के महीने में इस क्षुद्र ग्रह पर अपना मिशन भेज सकता है। जानकारी के मुताबिक नासा द्वारा इस मिशन पर भेजे जाने वाला यान साल 2030 तक 16 साइकी पर पहुंचेगा।

Created On :   31 Aug 2023 4:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story