अजब-गजब: सबसे ज्यादा जीती हैं इस जगह की महिलाएं, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

सबसे ज्यादा जीती हैं इस जगह की महिलाएं, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
  • 95 साल तक जीती हैं इस गांव की महिलाएं
  • ब्रिटेन के लोगों की औसत आयु से 12 साल ज्यादा
  • मेडिकल सुविधाओं से लेकर यहां मिलने वाला शुद्ध पानी है वजह

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया कई अनोखी और हैरान करने वाली चीजों से भरी हुई है। इस लेख में हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। दुनिया में लगभग सभी की चाहत होती है कि वो लंबे समय तक जिए, मगर आजकल की फास्ट और थका देने वाली लाइफ में यह पॉसिबल नहीं है। लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां निवास करने वाले लोग लगभग 90 से 100 साल तक जीते हैं। आईए जानते हैं इस अनोखी जगह और यहां ज्यादा जीने के राज के बारे में

इंग्लैंड के डेटलिंग और थर्नहैम केंट नाम के गांवों में रहने वाले लोग दुनिया के बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा समय तक जिंदा रहते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन गांवों में रहने वाले लोगों की औसत उम्र 90 साल है। खासकर महिलाओं की, जो कि पुरुषों के मुकाबले ज्यादा समय तक जिंदा रहती हैं। यहां रहने वाली महिलाएं की औसत उम्र पुरुषों से 9 साल अधिक होती है। वहीं यदि इनकी औसत आयु बाकी ब्रिटेन के लोगों की आयु से कंपेयर करें, तो वह इनसे करीब 12 साल ज्यादा है। बता दे कि ब्रिटेन के लोगों की औसत आयु 83 साल है।

डेटलिंग और थर्नहैम केंट गांव के लोगों की आयु ज्यादा रहने की वजह यहां पब्स और वर्कप्लेस पर स्मोकिंग बैन है। बीते सात साल से यहां पर पब्स और वर्कप्लेस पर स्मोकिंग पर बैन लग गया था। इसके अलावा ये गांव पहाड़ों के बीच बसे हैं। केवल 800 की आबादी वाले ये गांव आधुनिक दुनिया की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर प्रकृति की गोद में स्थित है। यहां के लोगों को शुद्ध हवा और पानी 24 घंटे मिलते हैं। यह भी इनके ज्यादा जीने का एक बड़ा कारण है।

साथ गांव के लोग हेल्थ को लेकर भी काफी जागरुक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहने वाले इस गांव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस छोटे से गांव में ही 8 डॉक्टर हैं। जिस वजह से इन्हें आसानी से और समय पर मेडिकल सुविधाएं मिल जाती हैं। इन्ही सब वजहों से इस गांव की महिलाओं की औसत उम्र 95 तो वहीं बाकी ब्रिटेन में लोगों की औसत उम्र केवल 83 साल है।

Created On :   12 Jan 2024 7:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story